
रायपुर । जिला पंचायत अम्बिकापुर में नियम के विरुद्ध गलत विज्ञापन जारी कर विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं. जिसमे जिला पंचायत सीईओ नम्रता ग़ांधी के ऊपर अपने चहेते को नियुक्त करने का भी आरोप लगाया गया है. डी.के.सोनी अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता ने आज एक शिकायत आवेदन सीएम भूपेश बघेल को सौंपा है ।
मुख्यमंत्री से डीके सोनी ने शिकायत की है कि मामला जिला पंचायत में स्टेनो टायपिस्ट की नियुक्ति का है जिसमे जिला पंचायत सीईओ नम्रता गांधी द्वारा अपने चहेते को लाभ पहुंचाने के लिये तथा नावेद नामक व्यक्ति की नियुक्ति करने के लिये छत्तीसगढ़ शासन के नियमों एवं निर्देश को दरकिनार करते हुये दिनाक 14 जून 2019 को इंटरव्यू के लिये तिथि निर्धारित की गई है ।
डीके सोनी ने सीएम भूपेश बघेल को जो ज्ञापन दिया गया है उसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग रायपुर के वित्त निर्देश 25/2018 दिनाक 02 मई 2018 एवं वित्त निर्देश 09/2019 दिनांक 29 अप्रैल 2019 का अवलोकन हो जिसमे वित्त विभाग द्वारा पूर्व से ही पूरे प्रदेश के सभी विभागों में सीधी भर्ती के रिक्त पदों को भरने के पूर्व वित्त विभाग की अनुमति प्राप्त करने के निर्देश जारी किये गए हैं ।
डी.के. सोनी ने इस मामले पर कलेक्टर एवं अन्य अधिकारीयो के पास शिकायत की थी लेकिन सीईओ नर्मता ग़ांधी ने सभी को दर किनार कर स्टेनो टायपिस्ट की नियुक्ति करने पर अड़ी हुई हैं जिसमे इंटरव्यू का भी दिनांक तय कर दिया गया है तथा नावेद नामक लड़के की नियुक्ति करने का प्रयास कर रही हैं जो कि जिला पंचायत में पदस्थ अधीक्षक के परिवार का है ।
