रायपुर । डीकेएस घोटाला मामले में आरोपी बनाए गए पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन डीजीएम राजीव खेड़ा को जमानत मिल गई है. न्यायधीश लीना अग्रवाल की कोर्ट से उन्हें 2 लाख के मुचलके पर जमानत मिली है । डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हुए करोड़ों के घोटाले मामले में आरोपी बनाए गए पीएनबी बैंक के तत्कालीन डीजीएम राजीव खेड़ा की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई थी. पुलिस राजीव खेड़ा की अग्रिम जमानत का विरोध भी किया था पुलिस चाहती थी कि उसे रिमांड में लेकर पूछताछ करें. लेकिन आज उसे कोर्ट से जमानत मिल गई है ।
इन शर्तों पर मिली है जमानत
राजीव खेड़ा गोल बाजार पुलिस को जांच में सहयोग करेगा और पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर उपस्थित होगा.
प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से मामले में साक्ष्य को प्रभावित नहीं करेगा.
जांच के दौरन विभिन्न न्यायालय के सामने प्रकरण के अंतिम निराकरण तक अपने नियमित उपस्थिति देगा.
