
रायपुर । छत्तीसगढ़ी कलाकारों को प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था जिन्हें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मिला आश्वासन के बाद कलाकारों को छोड़ दिया गया. सेंट्रल जेल से छूटने के बाद कलाकार ताम्रध्वज साहू के बंगला पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर चर्चा की. अब गुरुवार को बैठक होगी।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का कहना है कि 6 जून को मीटिंग रखा गया है जिसमें सभी प्रकार के कलाकार, फ़िल्मकार, निर्देशक, निर्माता सभी से एक एक घंटा चर्चा कर इसके बीच का उपाय निकाला जाएगा. उसके बाद आगे क्या करना चर्चा से निकले बिंदुओं पर आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
कलाकारों का कहना है कि ये प्रदर्शन है सरकार के ख़िलाफ़ नहीं हैं बल्कि मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन के खिलाफ है. जो छत्तीसगढ़ी लोगों और कलाकारों को अपमानित करते हैं और कहते हैं की छत्तीसगढ़ियों का पॉपकॉर्न ख़रीदने की औक़ात नहीं है. इसलिए छत्तीसगढ़ी मूवी नहीं लगाते है. इस तरह सिनेमाघरों के मालिकों द्वारा अपमान किया जा रहा है जिसके ख़िलाफ़ आज का धरना प्रदर्शन है।
बता दें कि आज छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकारों सहित फिल्म निर्माण जुड़े सभी लोग अपनी मांग को लेकर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन कर रहे थे. राजधानी में मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े लोगों अम्बूजा माल से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
