रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पर्यावरण को लेकर चिंता जाहिर की है. आने वाली पीढ़ी के बेहतर कल के लिए उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्होंने जल, जंगल और जमीन को सुरक्षित कर पर्यावरण बचाने की शपथ लेने का आह्वान किया है।5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीएम ने ट्वीट कर कहा, “आइये! आज इस विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिलकर जल, जंगल और जमीन को सुरक्षित कर पर्यावरण को बचाने की शपथ लें. जिससे कि वर्तमान पीढ़ी के लिए हम स्वस्थ एवं सुरक्षित परिवेश सुनिश्चित कर सकें तथा आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतर धरती का निर्माण कर सकें ।
