रायपुर । छत्तीसगढ़ी कलाकारों को प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था जिन्हें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मिला आश्वासन के बाद कलाकारों को छोड़ दिया गया। सेंट्रल जेल से छूटने के बाद कलाकार ताम्रध्वज साहू के बंगला पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर चर्चा की। अब गुरुवार को बैठक होगी। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का कहना है कि 6 जून को मीटिंग रखा गया है, जिसमें सभी प्रकार के कलाकार, फि ल्मकार, निर्देशक, निर्माता सभी से एक एक घंटा चर्चा कर इसके बीच का उपाय निकाला जाएगा. उसके बाद आगे क्या करना चर्चा से निकले बिंदुओं पर आधार पर कार्रवाई की जाएगी।कलाकारों का कहना है कि ये प्रदर्शन है सरकार के ख़िलाफ़ नहीं हैं बल्कि मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन के खिलाफ है। जो छत्तीसगढ़ी लोगों और कलाकारों को अपमानित करते हैं और कहते हैं की छत्तीसगढियों का पॉपकॉर्न खऱीदने की औक़ात नहीं ह। इसलिए छत्तीसगढ़ी मूवी नहीं लगाते है। इस तरह सिनेमाघरों के मालिकों द्वारा अपमान किया जा रहा है जिसके खिलाफ़ धरना प्रदर्शन है।
