रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगे. निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12. 50 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर से धमतरी जिले के कुरूद विकासखण्ड के ग्राम भखारा पहुंचेंगे । जहां वे कार से ग्राम हंचलपुर पहुंचकर चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वे ग्राम भखारा से हेलीकॉप्टर दोपहर 3.15 बजे गंगरेल पहुंचेंगे और वहां अखिल भारतीय गोंड़वाना गोंड़ महासभा के कार्यक्रम में शामिल होंगे ।
भूपेश बघेल शाम 4.45 बजे ग्राम मुजगहन में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद जिला मुख्यालय धमतरी पहुंचकर शाम 6.30 बजे शासकीय श्रवणबाधित बालिका विद्यालय के उद्घाटन एवं दिव्यांग समारोह में शामिल होंगे. सीएम बघेल रात्रि 8 बजे धमतरी के पुराना मंडी परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन में शामिल होंगे. इसके बाद वे धमतरी से कार से रायपुर लौटेंगे ।
