रायपुर । सूत्रों के अनुसार आईएएस बसव राजू एस के तबादले के बाद अब डॉ. एस भारती दासन रायपुर कलेक्टर बन सकते हैं। फिलहाल एस भारती दासन अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकाकरी के रूप में कार्यरत हैं।बता दें इससे पहले भारती दासन सूरजपुर और जांजगीर-चांपा में कलेक्टर रह चुके हैं। मूलतः तमिलनाडू के रहने वाले 2006 बैच के आईएएस अधिकारी एस भारती दासन नागरिक आपूर्ति निगम और फूड भी संभाल चुके हैं।
