Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आदिवासी योजनाओं की रफ्तार पर सख्ती: छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन तक हर योजना की होगी बारीकी से निगरानी, सोनमणि बोरा ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

August 10, 2026

श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

August 10, 2026

महतारी वंदन की राशि से शबीना ने संवारा चूड़ी कारोबार, अब आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, August 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » भारत का शक्ति प्रदर्शन
संपादकीय

भारत का शक्ति प्रदर्शन

adminBy adminDecember 17, 2022No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 K.W.N.S.-आदित्य नारायण चोपड़ा: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सैक्टर में भारत और चीनी सेना के बीच झड़प के बाद एक तरफ भारतीय रक्षा अनुसंधान ने ​बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया तो दूसरी ओर तवांग में चीन सीमा के पास भारतीय वायुसेना के राफेल और सुखोई-30 एमकेआई जैसे लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनाई दी। इस तरह भारत ने चीन को रणनीतिक संदेश दिया है। हालांकि एलएसी के पास भारतीय वायुसेना का युद्धाभ्यास एक रूटीन कमांड लेवल एक्सरसाइज है और इसकी योजना तवांग झड़प से पहले ही बना ली गई थी। लेकिन इस अभ्यास के जरिये चीन को संदेश दे दिया गया है कि भारत उसकी किसी भी हिमाकत का जवाब देने के लिए तैयार है। इसी बीच यह खबर आई कि तवांग में भारत और चीन के सैनिक संघर्ष स्थल से दूर जा चुके हैं और वहां पर स्थिति सामान्य हो चुकी है। भारत कभी भी युद्ध समर्थक नहीं रहा लेकिन हमें हर स्थिति का मुकाबला करने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा। 
वायुसेना का अभ्यास अपनी युद्धक क्षमताओं का आंकलन करने के लिए किया गया है। भारत ने अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर एक आैर उपलब्धि हासिल कर ली है। एटमी ताकत वाली इस मिसाइल ने 5000 किलोमीटर दूर जाकर अपने टार्गेट को ध्वस्त किया है। अब पूरा एशिया, आधा यूरोप, रूस और यूक्रेन के साथ-साथ राजधानी ​बीजिंग सहित पूरा चीन अग्नि-5 की जद में आ गया है। मिसाइल बनाने में इस्तेमाल की गई नई तकनीकों और उपकरणों की जांच करने के उद्देश्य से ही यह परीक्षण किया गया है। यह मिसाइल डेढ़ टन तक परमाणु हथियार अपने साथ ले जा सकती है और जरूरत पड़ने पर इसकी मारक क्षमता 8000 किलोमीटर तक की जा सकती है।यहां तक भारतीय वायुसेना के युद्धाभ्यास का सवाल यह ऐसे समय में किया गया है जब चीनी सेना ने पूरे अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक ​िनयंत्रण रेखा पर विमानों, हैलीकाप्टरों और ड्रोन की तैनाती बढ़ा दी है। जून के मध्य से ही पूर्वी लद्दाख में चीनी एयरफोर्स की ओर से अवैध हवाई गतिविधियां जारी हैं और वह 10 किलोमीटर के नो फ्लाई जोन के समझौते का भी उल्लंघन कर देती है। इसी के चलते भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों को चीन की हवाई घुसपैठ नाकाम करने के लिए कई बार उड़ान भरनी पड़ी है। भारतीय वायुसेना के शौर्य का एक लम्बा इतिहास रहा है।इंडियन एयर फोर्स का ध्येय वाक्य है, ‘नभः स्पृशं दीप्तम, यानी गर्व के साथ आकाश को छूना। नीला, आसमानी नीला और सफेद इसके रंग हैं। भारतीय वायुसेना का यह ध्येय वाक्य गीता के 11वें अध्याय से लिया गया है। कहते हैं ​िक जब महाभारत के युद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जो उपदेश दिए थे, यह आदर्श वाक्य उसका एक अहम हिस्सा था। युद्ध से पहले जब भगवान श्रीकृष्ण, अर्जुन को अपना विराट रूप दिखाते हैं और तो उसे देखकर अर्जुन कुछ समय के लिए परेशान हो जाते हैं। 
उनका वह रूप एक पल को अर्जुन के मन में भय पैदा कर देता है। जो आदर्श वाक्य आईएएफ ने अपनाया है वह इस श्लोक का हिस्सा है, ‘नभःस्पृशं दीप्तमनेकवर्ण व्यात्ताननं दीप्तविशालनेत्रम्, दृष्टवा हि त्वां प्रव्यथितांन्तरात्मा धृति न विन्दामि शमं च विष्णो।’ इसका अर्थ है, ‘हे विष्णु, आकाश को स्पर्श करने वाले, देदीप्यमान, अनेक वर्णों से युक्त एवं फैलाए हुए मुख और प्रकाशमान विशाल नेत्रों से य​ुक्त आपको देखकर भयभीत अन्तःकरण वाला मैं धीरज और शांति नहीं पाता हूं।’संपादकीय :पराक्रम और शौर्य का विजय दिवसपाई-पाई को मोहताज पाकिस्तानचीन को ‘पहाड़ के नीचे’ लाना होगा !हाईवे के नए युग में भारतनीतीश का विपक्षी एकता का प्रेमइस उम्र मे पति-पत्नी का निराला साथअरुणाचल में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिकों की आक्रामकता हमारे लिए गम्भीर चुनौती है। जो हरकत चीनी सेना ने ढाई साल पहले गलवान में की थी। अरुणाचल प्रदेश में उसे दोहराया गया है। हमारे सैनिकों ने पहले की तरह ही चीनियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और उन्हें पीछे हटने को मजबूर किया है। भारत हमेशा से यह कहता रहा है कि बल प्रयोग के द्वारा नियंत्रण रेखा को बदलने की किसी भी एक तरफा कोशिश को स्वीकार नहीं किया जाएगा। चीन की हरकतों से साफ पता चलता है कि वह अपनी विस्तारवादी नीतियों पर चल रहा है। चीन की सीमाएं 14-15 देशों से लगती है और भारत सहित कई देशों के ​साथ इसका सीमा विवाद है। कुछ वर्ष पहले उसने डोकलाम में भी घुसपैठ की थी और वहां भूटान के क्षेत्र में हस्तक्षेप की कोशिश की थी। साऊथ चाइना सी, ईस्ट चाइना सी और ताइवान को लेकर उसके रवैये पर चीन की नजर है। हिन्द महासागर में भी वह अपनी धौंस जमाना चाहता है। भारत ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर चीन के हमलावर रुख को रोकने के ​कई प्रयास किए हैं। लेकिन हमारे पास खुद को सैन्य स्तर पर मजबूत बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। यद्यपि भारत को अब अमेरिका और मित्र देशों का समर्थन प्राप्त है लेकिन भारत को अपनी सैन्य शक्ति को चीन के बराबर बनाना ही होगा। बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण और वायुसेना की गर्जना का उद्देश्य केवल यही दिखाता है कि हम अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शांति हो या युद्ध दोनों स्थितियों में हम देश की रक्षा के लिए तैयार हैं।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

BJP ने कर्नाटक–तेलंगाना निकाय चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किए, चंडीगढ़ मेयर चुनाव हेतु ऑब्ज़र्वर तय

January 21, 2026

पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार का पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक रुख

May 2, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय न्याय प्रणाली में बड़े सुधारों की शुरुआत की: तीन नए आपराधिक कानून लागू

December 7, 2024
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • आदिवासी योजनाओं की रफ्तार पर सख्ती: छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन तक हर योजना की होगी बारीकी से निगरानी, सोनमणि बोरा ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश
  • श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
  • महतारी वंदन की राशि से शबीना ने संवारा चूड़ी कारोबार, अब आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम
  • बेटियों की सुरक्षा से शिक्षा तक, कैलाशपुर स्कूल में गूंजा जागरूकता का संदेश
  • 31 लाख की लागत से बदली ITI भखारा की तस्वीर, ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’ बना हरियाली और कौशल विकास का संगम

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.