Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई को मिला आत्मनिर्भरता का आधार, बकरी पालन बना आय का मजबूत जरिया

November 20, 2026

32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

November 20, 2026

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

November 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 20
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » अनुसूचित जातियों को 2021 की जनगणना के आधार पर मिलेगा आरक्षण- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर

अनुसूचित जातियों को 2021 की जनगणना के आधार पर मिलेगा आरक्षण- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

adminBy adminDecember 18, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से 2021 की जनगणना शीघ्र कराने की मांग की
मुख्यमंत्री लालपुर धाम में आयोजित गुरू पर्व मेला में हुए शामिल
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से 2021 की जनगणना शीघ्र कराने की मांग कीबघेल लालपुर धाम में आयोजित गुरू पर्व मेला में हुए शामिललालपुर धाम के विकास के लिए एक करोड़ रूपए देने की घोषणा की राज्य शासन बाबा के बताए गए रास्ते पर चल रहा है
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ बाबा गुरूघासीदास के बताए सत्य, अहिंसा, भाईचारा, बंधुत्व, समानता और सद्भाव के मार्ग पर चलकर तीव्र गति से विकास कर रहा है। उन्होंने आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम लालपुर धाम में बाबा गुरूघासीदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जातियों को वर्तमान जनसंख्या के अनुसार 13 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से 2021 की जनगणना शीघ्र कराने की मांग करते हुए कहा कि नई जनगणना के अनुरूप अनुसूचित जाति को तत्काल आरक्षण प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लालपुर धाम के विकास के लिए एक करोड़ रूपए देने की घोषणा की। 
मुख्यमंत्री बघेल ने लालपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में सतनामी समाज के आस्था और विश्वास के प्रतीक जोड़ा जैतखाम और मंदिर की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने लोगों को बाबा गुरूघासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा गुरूघासीदास ने सत्य पर चलने का रास्ता दिखाया है। राज्य शासन बाबा के बताए गए रास्ते पर चल रहा है। उनका सामाजिक समरसता का संदेश आज भी प्रासंगिक है। 
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अर्थव्यवस्था में मजबूती लाने का कार्य किया है। यहां किसानों को उनकी मेहनत का पूरा दाम मिल रहा है। उनका कृषि ऋण और सिंचाई कर माफ किया गया है। समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों तथा उड़द, मूंग और अरहर की खरीदी की जा रही है। गन्ना के खरीदी मूल्य में वृद्धि की गई है जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य आदि व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए जीर्ण-शीर्ण और मरम्मत योग्य स्कूलों तथा अन्य शासकीय भवनों की मरम्मत के लिए एक हजार करोड़ रूपए तथा तकनीकी शिक्षा की मजबूती के लिए 1200 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बाबाजी के संदेश मानवता की सेवा का अनुकरण करते हुए राज्य शासन द्वारा देश में कोरोना के दौरान लागू लॉक-डाउन में गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वालों को तीन माह तक निःशुल्क राशन दिया गया है। 
नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि बाबा गुरू घासीदास के बताए गए मार्ग पर चलकर हमें आगे बढ़ना है, तभी छत्तीसगढ़ राज्य आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की परम्परा और संस्कृति को आगे बढ़ाने और सामाजिक समरसता को बनाए रखने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में गुरूघासीदास शोध पीठ और संग्रहालय की स्थापना तथा प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने हेतु भूमिपूजन किया है। इनकी स्थापना से समाज के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। 
लालपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम को संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, पूर्व मंत्री एवं मुंगेली के विधायक पुन्नूलाल मोहले, लोरमी के विधायक धर्मजीत सिंह और सतनाम कल्याण समिति बंधवा के अध्यक्ष गौटिया फणीश्वर पाटले ने भी संबोधित किया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी (अपेक्स) बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, राजमहंत भुनेश्वर पात्रे, जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष मीना नरेश पाटले, अनुसूचित जाति प्राधिकरण की सदस्य सुरत्नावली कौशल, बिलासपुर रेंज के आईजी बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

November 20, 2026

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

November 20, 2026

राज्य स्तरीय इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्रहण किए राष्ट्रीय पुरस्कार

November 20, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई को मिला आत्मनिर्भरता का आधार, बकरी पालन बना आय का मजबूत जरिया
  • 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
  • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश
  • राज्य स्तरीय इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्रहण किए राष्ट्रीय पुरस्कार
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन, मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.