Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान-वैज्ञानिक संवाद, 37 किसानों ने रखीं अपनी समस्याएं

November 21, 2026

सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश, धीमे निर्माण कार्यों पर भी नोटिस

November 21, 2026

’21 परियोजनाओं में निवेश का संकल्प, इनमें 12 परियोजनाएं फार्मा, वस्त्र और हॉस्पिटैलिटी जैसे उभरते क्षेत्रों में 10 हजार करोड़ का से अधिक का निवेश’

November 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, November 21
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » प्रभु यीशु के संदेशों में भाईचारा है, प्रेम है जिससे दुनिया में फैले हिंसा, घृणा, ईर्ष्या और दुख को पराजित किया जा सकता है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर

प्रभु यीशु के संदेशों में भाईचारा है, प्रेम है जिससे दुनिया में फैले हिंसा, घृणा, ईर्ष्या और दुख को पराजित किया जा सकता है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

adminBy adminDecember 25, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

मसीही समाज तथा प्रदेशवासियों को क्रिसमस की दी बधाई

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेंट जोसफ कैथेड्रल और सेन्ट पॉल कैथेड्रल पहुंचकर प्रार्थना में शामिल हुए और प्रदेश के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मसीही समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 इस अवसर पर श्री बघेल ने कहा कि आज विश्वभर में प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिन पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी घरों में केक एवं मिठाईयां बनाई जा रही हैं, आज बच्चे भी सज-धजकर यहां आए हैं यह बहुत बड़ा दिन है । प्रभु यीशु का संदेश पूरी मानवता के लिए है । उन्होंने बताया कि करुणा, प्रेम और सेवा के माध्यम से ही हम ईश्वर तक पहुंच सकते हैं, यही वह मार्ग है जिससे जीवन में व्याप्त घृणा, ईर्ष्या और क्रोध से हम जीत सकते हैं ।  इस संदेश में भाईचारा है, प्रेम है जिससे आज दुनिया में फैले हिंसा, घृणा, ईर्ष्या और दुख को पराजित कर सकते हैं । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमें  प्रभु यीशु के संदेशों का अनुसरण कर मानवता की सेवा करनी चाहिए ताकि इस मानव सभ्यता को और ऊंचाई पर ले जा सकें । उन्होंने कहा कि आज इस पवित्र दिन के अवसर पर प्रभु ईसा मसीह को नमन करते हुए आप सबको बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं ।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्रीने इस मौके पर कैथेड्रल में उपस्थित लोगों के साथ केक काटकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। चर्च में उपस्थित सभी लोगों ने प्रभु की प्रार्थना की और चर्च के गायन दल ने कैरोल गीत प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का मसीही समाज के द्वारा पुष्पगुच्छ और शॉल भेंटकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, महापौर ऐजाज ढेबर तथा सेंट पॉल्स कैथेड्रल में बिशप द राइट रेवरेंड अजय उमेश जेम्स, पादरी अजय मार्टिन, डीकन मारकुस केजु, डीकन के. खूंटे, डीकन ए. कोरी, डीकन अब्राहम रास और डायसिस के प्रवक्ता जॉन राजेश पॉल सहित मसीही समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान-वैज्ञानिक संवाद, 37 किसानों ने रखीं अपनी समस्याएं

November 21, 2026

सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश, धीमे निर्माण कार्यों पर भी नोटिस

November 21, 2026

’21 परियोजनाओं में निवेश का संकल्प, इनमें 12 परियोजनाएं फार्मा, वस्त्र और हॉस्पिटैलिटी जैसे उभरते क्षेत्रों में 10 हजार करोड़ का से अधिक का निवेश’

November 21, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसान-वैज्ञानिक संवाद, 37 किसानों ने रखीं अपनी समस्याएं
  • सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश, धीमे निर्माण कार्यों पर भी नोटिस
  • ’21 परियोजनाओं में निवेश का संकल्प, इनमें 12 परियोजनाएं फार्मा, वस्त्र और हॉस्पिटैलिटी जैसे उभरते क्षेत्रों में 10 हजार करोड़ का से अधिक का निवेश’
  • ’कलेक्टर के निर्देशन पर राजस्व एवं कृषि विभाग ने खेतों में पहुंचकर किया संयुक्त फसल क्षति सर्वे’
  • दिल्ली के भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और उत्पादों की धूम, वैश्विक मंच पर मिल रही पहचान : मुख्यमंत्री साय

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.