Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई को मिला आत्मनिर्भरता का आधार, बकरी पालन बना आय का मजबूत जरिया

November 20, 2026

32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

November 20, 2026

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

November 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 20
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को मिली थोक में शिकायतें 
रायपुर

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को मिली थोक में शिकायतें 

adminBy adminDecember 27, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस में प्रदेश नेतृत्व के साथ मंत्रियों-विधायकों के खिलाफ नाराजगी एक बार फिर सतह पर आ गई है। नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को थोक में शिकायतें मिली हैं। इसे देखकर समझा जा सकता है कि प्रदेश कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं है। सत्ता के केन्द्र और उसके इर्दगिर्द रहने वाले ही गुडफिल कर रहे हैं जबकि आम और निष्ठावान कार्यकर्ता और पदाधिकारी खुद को उपेक्षित और ठगा महसूस कर रहे हैं। पूर्व में निवर्तमान प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कार्यकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया था और प्रदेश में कांग्रेस को अपने तरह से हांकने का काम किया। प्रदेश के मुखिया सरकार और संगठन में तालमेल बिठाते हुए निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को उपकृत करने पर जोर देते रहे लेकिन प्रदेश संगठन से उन्हें वैसा सहयोग नहीं मिला, पीसीसी अध्यक्ष लगातार सीएम के निर्देशों को नजरअंदाज करते हुए अपना चलाते रहे और संगठन में अपनी मर्जी के अनुसार नियुक्ति करते रहे। वे एक ओर छत्तीसगढिय़ावाद की बात करते हैं और संगठन के तीन बड़े पदों पर गैर छत्तीसगढिय़ा को बिठाते देते हैं। संगठन चुनाव के दौरान भी बीआरओ नियुक्ति में पीसीसी अध्यक्ष ने सीएम के पसंद को भी दरकिनार कर दिया था जिससे प्रदेश के मुखिया की नाराजगी के चलते लंबे समय तक सूची जारी नहीं की जा सकी थी जिसके चलते चुनाव में देरी हुई। प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ कई बार शिकायतें हुई और कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आई, लेकिन प्रदेश के मुखिया और हाईकमान के भरोसे पर कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी बार-बार काबू में करते गए। अब जब नए प्रदेश प्रभारी आई है तो कार्यकर्ताओं की नाराजगी एक बार फिर उजागर हुई है। प्रदेश अध्यक्ष के क्रियाकलाप को लेकर प्रदेश प्रभारी ही नहीं बल्कि हाईकमान को तक को शिकायत भेजी गई है। 
यही नहीं ब्लाक अध्यक्षों की बैठक में भी नाराजगी खुलकर सामने दिखी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के साथ मंत्री और विधायकों की जमकर शिकायत की और नाराजगी जताई। हालाकि प्रदेश प्रभारी ने सबकी बात पर गौर करने के साथ शिकायतों को दूर करने की बात कही है। लेकिन जिस तरह के हालात बन रहे हैं उससे चुनावी साल में सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करना कांग्रेस प्रभारी के लिए चुनौती होगी। वहीं नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। कार्यकाल समाप्त होने के बाद उप चुनाव व कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीसीसी अध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ा दिया गया लेकिन अब नए अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग भी जोर पकडऩे लगी है। 
 छत्तीसढिय़ावाद पर भाजपा में भी हलचल… छत्तीसगढ़ में कांग्रेस छत्तीसगढिय़ावाद को हवा दे रही है इसका असर भाजपा पर भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश भाजपा में जहां मूल छत्तीसगढिय़ा नेता हमेशा द्वितीय पंक्ति में नजर आते हैं उनमें अब अपनी उपेक्षा और अनदेखी का भाव उपजने लगा है। प्रदेश भाजपा में ठाकुर, बनिया और अन्य उच्च जाति के नेता फ्रंट लाइन में रहते हैं। जब कोई केन्द्रीय मंत्री या संगठन के पदाधिकारी रायपुर आते हैं तो उनकी अगुवानी में यही नेता नजर आते हैं। संगठन में भी उन्ही नेताओं का वर्चस्व दिखता है जो रहते तो छत्तीसगढ़ में हैं लेकिन उनकी जड़ें अन्य राज्यों से जुड़ी हुई हैं। ऐेसे में अब मूल छत्तीसगढिय़ा नेता जिनमें आदिवासी और ओबीसी वर्ग से आने वाले द्वितीय व निचले पंक्ति के नेताओं-कार्यकर्ताओं का स्वाभिमान जाग रहा है। चर्चा है कि ऐसे ही कुछ नेताओं ने अपनी व्यथा केन्द्रीय पदाधिकारियों तक पहुंचाई है। अगर इस खबर में सच्चाई हुई तो प्रदेश भाजपा के अग्र पंक्ति के नेताओं और पदाधिकारियों के लिए यह बात मुश्किलों वालों साबित हो सकती है। प्रदेश के कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढिय़ा वाद को जिस तरह हवा दी है आने वाले विधानसभा चुनाव में यह भाजपा के लिए नई मुसीबत खड़ी कर सकती है। 
 भाजपा में अग्र पंक्ति के सारे नेता उच्च वर्ग के और जड़ से दीगर प्रांतों से जुड़े हुए हैं। भले ही उनकी कई पीढिय़ां छत्तीसगढ़ में निवास करते आ रही है लेकिन आज भी मूल तौर पर छत्तीसगढिया नहीं माना जाता है। यही कारण है कि कांग्रेसी मुख्यमंत्री के छत्तीसगढियावाद का पैंतरा काम करते नजर आ रहा है। हालाकि इसकी काट के लिए हाल हि में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष को ओबीसी वर्ग से नियुक्त कर इस मुद्दे को कमजोर करने की जुगाड़ कर ली है। लेकिन इसके बाद भी आदिवासी और ओबीसी वर्ग के नेता अब अग्र पंक्ति पर आकर कांग्रेस के इस चुनौती का सामना करना चाहते हैं यही कारण है कि इस वर्ग से आने वाले नेता अब चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी चाहते हैं ताकि कांग्रेस को उसकी छत्तीसढिय़ावाद के पैंतरे पर मात दिया जा सके।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

November 20, 2026

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

November 20, 2026

राज्य स्तरीय इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्रहण किए राष्ट्रीय पुरस्कार

November 20, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई को मिला आत्मनिर्भरता का आधार, बकरी पालन बना आय का मजबूत जरिया
  • 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
  • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश
  • राज्य स्तरीय इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्रहण किए राष्ट्रीय पुरस्कार
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन, मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.