रायपुर । जोगी कांग्रेस ने अपने तीसरे स्थापना दिवस पर अगले विधानसभा चुनाव में जीतकर सत्ता पाने का दावा किया। दीनदयाल आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि विस चुनावों के बाद से स्थिति हमारे लिए अनुकूल है। उन्होंने कहा कि 2023 में हमें सत्ता पाने से कोई नहीं रोक सकता है। इससे पहले पार्टी के विधायकों की मौजूदगी में अमित ने पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी का आर्शीवाद लेकर कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ सदस्यों को स्थापना दिवस की बधाई दी। अमित ने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार होने की अपील की। अमित जोगी ने कहा कि 2018 के चुनाव नतीजे दिखाते हैं कि हमें सत्ता भले नहीं मिली, लेकिन हम सत्ता से दूर नहीं हैं।