Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

वित्तमंत्री शामिल हुए शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” कार्यक्रम में

May 5, 2026

श्रमिक के बिना कोई कार्य सफल नहीं: सांसद चिंतामणि महाराज

May 5, 2026

सुशासन तिहार 2026: फरसाकानी शिविर में 17 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा त्वरित समाधान

May 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, May 5
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » गर्मी की चुनौती को लेकर बनानी होगी रणनीति
संपादकीय

गर्मी की चुनौती को लेकर बनानी होगी रणनीति

adminBy adminMarch 16, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
 K.W.N.S.-वर्ष 2023 लगातार दूसरा ऐसा साल है, जब भारत समय से पहले गर्मी आने की चुनौती का सामना कर रहा है. यह फाल्गुन के खुशनुमा मौसम के आनंद को खराब कर चुका है. इस दौरान 29.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ फरवरी 2023 ने 1901 के बाद सबसे ज्यादा मासिक औसत अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अप्रैल और जून के बीच लू चलना आम बात है, लेकिन मौसम की अस्थिरता के कारण भारत में समय से पहले लू चलने लगी है.
काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीइइडब्ल्यू) के एक अध्ययन के अनुसार, भारत के 45 प्रतिशत से ज्यादा जिलों के भू-परिदृश्य के पैटर्न बदल गये हैं, जिससे वे जलवायु परिवर्तन के लिए अत्यधिक संवेदनशील यानी सबसे पहले प्रभावित होने वाले क्षेत्र बन गये हैं. भूमि उपयोग में सस्टेनेबिलिटी का ध्यान न रखने वाली पद्धतियों ने, खास तौर पर शहरों में, लू की आक्रामकता को बढ़ा दिया है.
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 50 वर्षों में भीषण लू के कारण 17 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. वर्ष 2022 में भी समय से पहले और ज्यादा लंबे समय तक लू चली थी, जिससे पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विभिन्न फसलों की पैदावार 10-35 प्रतिशत तक गिरने का आकलन है. अत्यधिक गर्मी से बिजली और पानी की अप्रत्याशित मांग पैदा होती है.
भारत में लू का सामना करने की क्षमता पैदा करने के लिए सरकार ने हीट एक्शन प्लान (एचएपी) समेत कई प्रयास किये हैं. ये कदम समय-पूर्व चेतावनी की योजना बनाने व लागू करने, जागरूकता विस्तार व समुदायों तक पहुंचने की रणनीतियां बनाने और सरकारी विभागों में भूमिका व जिम्मेदारी निर्धारित करने की प्रणाली बनाने की रूपरेखा पेश करते हैं.
इनमें कूलिंग सेंटर बनाने, ओआरएस वितरण और पेयजल सुविधा बढ़ाने जैसे उपाय भी शामिल हैं, पर भारत में, विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वाले श्रमिकों के लिए लू एक प्रमुख चुनौती बनी हुई है. चूंकि इस साल अल-नीनो के सक्रिय होने का पूर्वानुमान है, जो सूखे और गर्म मौसम से जुड़ी होती है, भारत को ज्यादा प्रयास करने की जरूरत है. इसके लिए इन तीन बिंदुओं पर ध्यान देना आवश्यक है. सबसे पहले, प्रभावी और नवाचारयुक्त सूचना, शिक्षा व संचार को स्थापित करना चाहिए. पूर्व चेतावनी को जोखिम वाले लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी नवाचारयुक्त जागरूकता अभियान चलाना बहुत महत्वपूर्ण है.
वैज्ञानिक चेतावनियों और सुझावों को स्थानीय भाषाओं में प्रसारित करना और सरल व कलर-कोडेड मैसेज का उपयोग करना जीवन बचा सकता है. ऐसे संदेश सोशल मीडिया, ईमेल, रेडियो, टेक्स्ट मैसेज, मोबाइल एप और अन्य प्लेटफॉर्म से आसानी से प्रसारित किये जा सकते हैं. गुजरात इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट ने स्थानीय भाषा में ट्रेनिंग मॉड्यूल और कॉमिक बुक तैयार किया है. अन्य भाषाओं में ऐसे प्रयास हो सकते हैं.
दूसरा, लचीलापन लाने वाली समावेशी और समुदायों के नेतृत्व वाली रणनीतियों को मजबूत बनाने के लिए क्षमता निर्माण और सामुदायिक स्तर पर जुड़ाव लाना महत्वपूर्ण है. राज्यों को अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों और स्वास्थ्य सेवाओं के अधिकारियों को गर्मी का मौसम आने से पहले एक वर्कशॉप करनी चाहिए. इसके साथ समुदायों के अंदर से सहायता समूह, युवा स्वयंसेवियों और निजी चिकित्सकों को चिह्नित करना चाहिए, ताकि अत्यधिक गर्मी के समय उनकी मदद मिल सके. युवा स्वयंसेवी और समूह जोखिम वाले समूहों से संवाद करने में मदद करेंगे.
उदाहरण के लिए, ओडिशा की आपदा प्रबंधन रणनीतियों में सूचना प्रसार और लोगों को बाहर निकालने में सामुदायिक स्तर पर जुड़ाव को शामिल किया गया है. इससे राज्य को चक्रवातों का जोखिम घटाने में मदद मिली है. तीसरा, विभिन्न उपायों को तैयार करने में जोखिम की सूक्ष्म जानकारियों और सबसे ज्यादा प्रभावित जगहों के आकलन को शामिल करना चाहिए और एक मानचित्र बनाना चाहिए.
इसके अलावा, स्वास्थ्य पर असर, ऊर्जा व पानी की मांग और फसलों पर प्रभावों के बारे में क्षेत्र-विशेष के लिए पूर्वानुमान मॉडल को सशक्त बनाना भी जरूरी है. यह किसानों और अन्य निर्णय-कर्ताओं को समय से अपनी योजनाएं बनाने में मदद करेगा. बदलती जलवायु और बढ़ते तापमान के साथ, निकट भविष्य में अत्यधिक गर्मी बहुत आम और घातक हो सकती है. भारत को गर्मी से बचाव के लिए लघु, मध्यम और दीर्घकालिक उपायों पर ध्यान देना चाहिए. कम अवधि के उपायों में प्रभावी जनसंपर्क और क्षमता निर्माण को शामिल करना चाहिए.
मध्यम और दीर्घकालिक रणनीतियों में जोखिम मानचित्रण और गर्मी को सहने लायक बुनियादी ढांचा बनाने पर ध्यान देना चाहिए. जी20 के तहत डिजास्टर रिस्क रिडक्शन ग्रुप के सदस्य के रूप में भारत जोखिम में कमी, सामुदायिक जुड़ाव और क्षेत्रीय स्तर पर योजना निर्माण पर केंद्रित गर्मी के प्रति लचीलापन लाने की रणनीतियां बनाकर दूसरे देशों को राह दिखा सकता है.
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

BJP ने कर्नाटक–तेलंगाना निकाय चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किए, चंडीगढ़ मेयर चुनाव हेतु ऑब्ज़र्वर तय

January 21, 2026

पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार का पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक रुख

May 2, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय न्याय प्रणाली में बड़े सुधारों की शुरुआत की: तीन नए आपराधिक कानून लागू

December 7, 2024
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • वित्तमंत्री शामिल हुए शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” कार्यक्रम में
  • श्रमिक के बिना कोई कार्य सफल नहीं: सांसद चिंतामणि महाराज
  • सुशासन तिहार 2026: फरसाकानी शिविर में 17 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा त्वरित समाधान
  • बिलासपुर की लाइफलाइन अरपा के तट पर विकसित होगा ‘मियावाकी जंगल’, 1.5 हेक्टेयर में 15 हजार पौधों का रोपण
  • अबूझमाड़ में औषधीय खेती की क्रांति: धान से आगे बढ़कर ब्राह्मी, बच और खस से बढ़ेगी आय

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.