Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ग्राम अमोरा निवासी रवि कुमार साहू को सेवा सेतु पोर्टल से 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

November 20, 2026

खाद्य विभाग और मंडी के संयुक्त जांच दल ने अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ में की जांच

November 20, 2026

प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत

November 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 20
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने पट्टा वितरण का मुद्दा उठाया,नगर निगम क्षेत्र में किसी कब्जाधारी को नही दिया पट्टा 
रायपुर

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने पट्टा वितरण का मुद्दा उठाया,नगर निगम क्षेत्र में किसी कब्जाधारी को नही दिया पट्टा 

adminBy adminMarch 21, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 

K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को विधानसभा में नगरीय निकाय क्षेत्र में पट्टा वितरण का मुद्दा उठाया व पूछा कि नगरी निकाय एरिया में पट्टा वितरण का क्या हुआ? कितने लोगों को पट्टा मिला? रायपुर नगर निगम क्षेत्र में कितने लोगों को सवा 4 साल में पट्टा मिला है? जिसके जवाब में मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि 10 हजार हितग्राहियों को पट्टा देना शेष है। रायपुर नगर निगम क्षेत्र के किसी वार्ड में पात्र हितग्राहियों की चिन्हांकन कार्यवाही अभी तक नही हुई है। पट्टा वितरण के लिए हितग्राहियों के लिए चयन प्रक्रियाधीन है। बृजमोहन अग्रवाल ने पूछा कि जन घोषणा पत्र में शहरी कब्जाधारियों को पट्टा वितरण, राजीव आश्रम योजना के तहत करने की घोषणा की गई थी। वर्ष 2019 से 23 फरवरी 2023 तक प्रदेश भर में कितना पट्टा वितरण किया गया है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या योजना के लिए सर्वे हुआ है? यदि सर्वे हुआ है तो क्या सर्वे का कार्य पूरा हो गया है? यदि नहीं तो कब तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा? साथ ही योजना के लिए अधिकारियों को पट्टा देने के क्या-क्या नियम व मापदंड है प्रदेश में कितने पात्र हितग्राही हैं? इसकी उन्होंने नगरीय निकायवार जानकारी मांगी। इसके अलावा उन्होंने रायपुर नगर निगम में वार्डवार पात्र हितग्राहियों की संख्या पूछी तथा पट्टे के लिए कोई शुल्क का निर्धारण किया गया है तो निकायवार बताया जाए।
जवाब में राजस्व मंत्री ने बताया कि पूछी गई तिथि तक प्रदेश के जिलों में 21,042 पट्टे का वितरण किया जा चुका है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ और बलरामपुर- रामानुजगंज मे एक भी हितग्राही को पट्टा वितरित नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इस हेतु सर्वे का काम बिलासपुर और जशपुर मे प्रक्रियाधीन है। बाकी जगहों पर पूर्ण हो चुका है। राजस्व मंत्री ने बताया कि नगरीय निकाय क्षेत्रों के भूमिहीन व्यक्ति (पट्टाधृत अधिकारों का प्रदान किया जाना) नियम 2019 छत्तीसगढ़ राजपत्र दिनांक 26 नवंबर 2019 तथा दिनांक 30 नवंबर 2019 में हितग्राहियों को पट्टा देने का प्रावधान है। आज की तारीख में 30,097 हितग्राही प्रदेश भर में हैं। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में पट्टा के लिए शुल्क ₹5 प्रति वर्ग फुट है। वही नगर पालिका वह नगर निगम क्षेत्र में ₹10 तथा राजधानी रायपुर निगम क्षेत्र के लिए ₹15 प्रति वर्ग फुट शुल्क निर्धारित किया गया है। विधायक अग्रवाल ने कहा है कि भूपेश बघेल सरकार छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय क्षेत्र में बस्तियों में रहने वाले कब्जाधारी लोगों के साथ अन्याय कर रही है। लोगों को पट्टा देने का झांसा देकर उनसे वोट तो ले लिया पर जब पट्टा देने की बारी आई तो सर्वेक्षण व प्रक्रिया के नाम पर उन्होंने जनता को उलझाया जा रहा है। सवा चार साल में पट्टा नहीं दे पाया है। वहीं अनेक नगरीय निकाय क्षेत्रों में पट्टे के नाम से लोगों से पैसे वसूला जा रहा है। प्रदेश सरकार की नियत शुरू से ही लोगों को पट्टा देने की नहीं रही है। अकेले रायपुर में हजारों-हजार पट्टाधारी है, जिन्हे सरकार पट्टा देने से बच रही है। पट्टा देने के नाम पर कोई ना कोई है बहाना रोज बना रही है।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

ग्राम अमोरा निवासी रवि कुमार साहू को सेवा सेतु पोर्टल से 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

November 20, 2026

खाद्य विभाग और मंडी के संयुक्त जांच दल ने अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ में की जांच

November 20, 2026

प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत

November 20, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ग्राम अमोरा निवासी रवि कुमार साहू को सेवा सेतु पोर्टल से 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
  • खाद्य विभाग और मंडी के संयुक्त जांच दल ने अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ में की जांच
  • प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत
  • छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए हर अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
  • राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई को मिला आत्मनिर्भरता का आधार, बकरी पालन बना आय का मजबूत जरिया

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.