Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ग्राम अमोरा निवासी रवि कुमार साहू को सेवा सेतु पोर्टल से 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

November 20, 2026

खाद्य विभाग और मंडी के संयुक्त जांच दल ने अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ में की जांच

November 20, 2026

प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत

November 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, November 21
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सीएम अरविंद केजरीवाल ने जारी किया छत्तीसगढ़ की जनता के लिए गारंटी कार्ड 
रायपुर

सीएम अरविंद केजरीवाल ने जारी किया छत्तीसगढ़ की जनता के लिए गारंटी कार्ड 

adminBy adminAugust 19, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
panchayattantra24.- रायपुर।  आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है. छत्तीसगढ़ में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं. एक तरफ बीजेपी ने 21 सीटों उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है तो वहीं अब आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए 10 गारंटी की घोषणा की है. छत्तीसगढ़ के रायपुर में आदमी पार्टी के टाउनहॉल कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की. पिछले पांच महीनों में केजरीवाल की ये चुनावी राज्य की तीसरी यात्रा है। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यहां आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम के लिए कुछ हॉल की अनुमति मांगी थी, जिन्हें सरकार ने कैंसिल कर दिया. इस बार आप लोग सरकार को ही कैंसिल कर देना. आम आदमी पार्टी शरीफों की पार्टी है. मैंने किसी पार्टी को नहीं देखा जो कहे कि आपके स्कूल और अस्पताल बनवा देंगे. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से हमने गारंटी देना शुरू किया है, बाकी पार्टी वाले भी गारंटी की बात कर रहे हैं. 15 लख रुपए की गारंटी दी थी, क्या आपके अकाउंट में 15 लख रुपए आ गए? यह झूठ बोलते हैं, इन्हें शुरू से पता है कि काम नहीं करना है. केजरीवाल की गारंटी और बाकी पार्टियों की गारंटी अलग-अलग है. केजरीवाल की पक्की गारंटी है, दूसरे नेताओं की तरह गारंटी नहीं है. आम आदमी पार्टी को एक मौका दे दो, बाकी सारी पार्टियों को भूल जाओगे। 
 केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ के लोगों को ये 10 गारंटी देते हुए कहा- 
1. बिजली: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे बिजली मिलेगी. ये मैजिक सिर्फ केजरीवाल को आता है. अमेरिका, इंग्लैंड, टोक्यो, फ्रांस में फ्री बिजली नहीं आती. दिल्ली और पंजाब के बाद 300 यूनिट तक छत्तीसगढ़ में फ्री बिजली देंगे. छत्तीसगढ़ में नवंबर तक के पुराने बकाया बिजली बिल माफ कर देंगे.
 2. शिक्षा: ये लोग आपके बच्चों को अनपढ़ रखना चाहते हैं. लेकिन उनकी अच्छी शिक्षा की गारंटी मैं लेता हूं. छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल का बुरा हाल है, छत्तीसगढ़ में 10 क्लास में एक टीचर है, टीचर्स से टीचिंग के अलावा सारे काम करवाते हैं. सरकारी स्कूल शानदार बनाएंगे, प्राइवेट स्कूलों की लूट और गुंडा गर्दी बंद करवाएंगे. कच्चे टीचर्स को पक्का किया जाएगा.
3. स्वास्थ्य: सरकारी स्कूलों में न टेस्ट है, न दवाइयां मिलती हैं. दिल्ली के किसी भी अस्पताल में मुफ्त इलाज होता है. आपसे आपका राज्य नहीं पूछा जाएगा. छत्तीसगढ़ में हर गांव और गली में मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे. सरकारी अस्पताल शानदार बनाएंगे और इलाज मुफ्त होगा. 
4. रोजगार: दिल्ली में 12 लाख प्राइवेट नौकरी दी और 2 लाख सरकारी नौकरी दी. छत्तीसगढ़ में हर बेरोजगार को रोजगार देंगे और हर बेरोजगार को 3000 रुपए हर महीने भत्ता मिलेगा. बिना रिश्वत और सिफारिश के सरकारी नौकरी देंगे. 
5. महिलाओं को भत्ता: 18 साल से अधिक उम्र की महिला को प्रति महीने 1000 रुपए बैंक अकाउंट में दिए जाएंगे.
 6. तीर्थ यात्रा: छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराई जाएगी. पूरा खर्चा सरकार उठाएगी, जेब से एक पैसा खर्च नहीं होगा. 
7. भ्रष्टाचार मुक्ति: छत्तीसगढ़ से भ्रष्टाचार खत्म करेंगे. भ्रष्टाचार खत्म करके पैसा आएगा. छत्तीसगढ़ में सरकारी दफ़्तर में काम करवाने नहीं जाना पड़ेगा. प्रमाण पत्र घर बैठे बन जाएंगे. 
8. शहीदों का सम्मान: ड्यूटी पर काम करने वाले जवान, छत्तीसगढ़ के जवान को शहीद होने पर 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी.
 9. छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा. 
10. छत्तीसगढ़ में किसानों और आदिवासियों को एक गारंटी दी जाएगी. अगली सभा में घोषणा करूंगा.
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

ग्राम अमोरा निवासी रवि कुमार साहू को सेवा सेतु पोर्टल से 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

November 20, 2026

खाद्य विभाग और मंडी के संयुक्त जांच दल ने अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ में की जांच

November 20, 2026

प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत

November 20, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ग्राम अमोरा निवासी रवि कुमार साहू को सेवा सेतु पोर्टल से 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
  • खाद्य विभाग और मंडी के संयुक्त जांच दल ने अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ में की जांच
  • प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत
  • छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए हर अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
  • राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई को मिला आत्मनिर्भरता का आधार, बकरी पालन बना आय का मजबूत जरिया

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.