Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

हथकरघा से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़, 54 हजार लोगों को मिल रहा रोजगार

August 8, 2026

स्मार्ट मीटर ने बदली बिजली की तस्वीर, मोबाइल पर हर दिन हिसाब; ओरमा की सरपंच का बिल ₹1,200 से घटकर ₹600

August 7, 2026

रायगढ़ में विकास की रफ्तार तेज, वार्ड स्तर से मेगा प्रोजेक्ट तक बदल रही शहर की तस्वीर

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, August 8
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » टोटल धमाल’ का बजट है बड़ा, पहले दिन करना होगा इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट

टोटल धमाल’ का बजट है बड़ा, पहले दिन करना होगा इतनी कमाई

adminBy adminFebruary 20, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘धमाल’ का तीसरा संस्करण इस हफ्ते सिनेमाघरों में होगा। इस शुक्रवार को यानि 22 फरवरी को इंद्र कुमार की ‘टोटल धमाल’ अकेला रिलीज हो रहा है, मतलब इसके सामने कोई फिल्म नहीं है। इसमें सितारों की तो पूरी फौज है। फिल्म में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर लीड में हैं और साथ में अजय देवगन का खास रोल है। रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफ़री, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, बोमन ईरानी और पितोबाश भी यहां दिखेंगे l इतनी बड़ी स्टारकास्ट और विदेश शूटिंग ने इसकी लागत काफी बढ़ा दी है। नई ‘धमाल’ में करीब 100 करोड़ रुपए खर्च हुए। अब सिनेमाघरों से इससे ज्यादा वसूली की उम्मीद की जा रही है। पहले दिन इसमें से 18 करोड़ की वापसी संभव मानी जा रही है। वैसे यह इतना आसान नहीं है क्योंकि ‘गली बॉय’ के साथ ‘उरी’ भी अभी खासी रकम बटोर रही है।
इस नई फिल्म की कहानी में 50 करोड़ रुपए की बात है। टोटल धमाल को वाइल्ड एडवेंचर कॉमेडी का नाम दिया गया है, क्योंकि फिल्म में कई सारे जानवर हैं जिन्हें भारत से बाहर जाकर रियल लोकेशंस पर शूट किया गया है l इसी फिल्म में क्रिस्टल नामक एक बंदरिया भी एक्टिंग करेगी , जो कि हॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा रही है l क्रिस्टल फेमस एनिमल एक्ट्रेस हैं. उसने हैंगओवर 2, जॉर्ज ऑफ़ थे जंगल, नाईट एट म्यूजियम में काम किया है l
इसी फिल्म से अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित करीब 17 साल बाद बड़े परदे पर वापसी करने जा रहे हैं जबकि अजय देवगन इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म में अजय देवगन की वो भूमिका है जो इससे पहले के भाग में संजय दत्त की रही है। इस बार अनिल और माधुरी का रोमांस नहीं बल्कि कॉमेडी देखने मिलने वाली है। दोनों ने तेज़ाब, परिंदा, राम लखन, किशन कन्हैया और बेटा सहित करीब 18 फिल्मों में काम किया है। फिल्म में पैसा ये पैसा गाने का नया वर्जन काफ़ी हिट हुआ है। टोटल धमाल में सोनाक्षी सिन्हा का एक आइटम नंबर भी है, जिसे पुराने हिट गाने मुंगड़ा का रीमिक्स कर बनाया गया है l
साल 2007 में धमाल बनी थी और बाद में उसका सीक्वल डबल धमाल भी बनाया गया था। इस बार धमाल को टोटल करने में करीब 90 से 100 करोड़ रूपये खर्च हुए हैं l फिल्म दो घंटे पांच मिनिट की है और सेंसर ने इसे पांच कट के साथ यू सर्टिफिकेट दे कर पास किया है। साल 2007 में जब धमाल आई थी तो पहले दिन दो करोड़ 38 लाख रुपए की कमाई हुई थी। साल 2011 में डबल धमाल आई और 7 करोड़ 62 लाख रुपए की ओपनिंग मिली थी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

सलमान खान का 60वां जन्मदिन: पनवेल फार्महाउस में सादगी भरा जश्न, फैंस–पपराज़ी के साथ केक कटिंग, ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी

December 27, 2025

हेलन की पार्टी में सिंदूर लगाकर पहुंचीं Rekha, जया बच्चन हुईं भावुक

November 21, 2025

सिकंदर का पहला गाना ‘ज़ोहरा जबीन’ हुआ रिलीज़: सलमान खान ने ईद पर दिया फैंस को शानदार तोहफा

March 4, 2025
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • हथकरघा से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़, 54 हजार लोगों को मिल रहा रोजगार
  • स्मार्ट मीटर ने बदली बिजली की तस्वीर, मोबाइल पर हर दिन हिसाब; ओरमा की सरपंच का बिल ₹1,200 से घटकर ₹600
  • रायगढ़ में विकास की रफ्तार तेज, वार्ड स्तर से मेगा प्रोजेक्ट तक बदल रही शहर की तस्वीर
  • महतारी वंदन की 30वीं किस्त से 69 लाख महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, खातों में पहुंचे ₹630 करोड़
  • महतारी वंदन की राशि से बदली अनीता की जिंदगी, छोटी बचत से खड़ी की मनिहारी और सिलाई की दुकान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.