
panchayattantra24.- रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय से बीजेपी नेता सुनील सोनी ने मुलाकात की। X पर सीएम साय ने बताया कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी श्री सुनील सोनी जी से सौजन्य मुलाकात हुई। उन्हें चुनाव में जीत के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रायपुर दक्षिण की जनता, भाजपा को हर बार अपना आशीर्वाद देते आई है और निश्चित ही इस बार प्रचंड मतों से जीत पुनः भाजपा की ही होगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल नवा रायपुर परिसर में श्री सत्य सांई संजीवनी नर्सिंग कॉलेज का उदघाट्न किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल नवा रायपुर के चेयरमेन डॉ सी. श्रीनिवास भी उपस्थित हैं।
