panchayattantra24.-रायपुर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 20वां टॉस गंवाया है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग कर रही है। रायपुर में अब तक टीम इंडिया ने कोई वनडे मुकाबला नहीं गंवाया है। वहीं इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। स्टेडियम तक पहुंचने वाली सड़कों पर कई जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। तेलीबांधा चौक पर भी लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लग रहा। वहीं महेंद्र सिंह धोनी के फैन राम बाबू भी स्टेडियम पहुंचे हैं। थ्री-लेयर चेकिंग के बाद एंट्री मिल रही है। हजारों की संख्या में भीड़ पहुंची हुई है।
ताजा अपडेट
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली मैदान में उतरे है, 47 – 1 टीम इंडिया ने स्कोर 2 बजे तक बनाई है। पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर/नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा। साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), रायन रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, ऐडन मार्करम , मैथ्यू ब्रीट्जकी, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, प्रनेलन सुब्रायन/केशव महाराज, नांद्रे बर्गर और ओटनिल बार्टमैन/लुंगी एनगिडी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
