Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल

November 27, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना

November 27, 2026

किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल कम उत्पादन वाले किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जगी नई उम्मीद

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » होटल कारोबारी दीपक टंडन ने अपनी जान को बताया खतरा 
रायपुर

होटल कारोबारी दीपक टंडन ने अपनी जान को बताया खतरा 

Author AuthorBy Author AuthorDecember 19, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर. होटल कारोबारी दीपक टंडन और डीएसपी कल्पना वर्मा केस में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं. अब फिर से दीपक टंडन ने डीएसपी कल्पना वर्मा और उनके परिजनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. इस पूरे मामले में अब डीजीपी अरूणदेव गौतम और आईजी अमरेश मिश्रा से की गई लिखित शिकायत की गई है, जिसमें महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने के लिए दबाव बनाए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए है. इस पूरे मामले में अब महिला डीएसपी से एसएसपी दफ्तर में चार घंटे पूछताछ हुई है.होटल कारोबारी दीपक टंडन ने अपने शिकायत पत्र में बताया है कि वह रायपुर के गायत्री नगर के निवासी हैं और होटल व्यवसाय से जुड़े हुए हैं. पिछले पांच सालों से वह डीएसपी कल्पना वर्मा से संपर्क में था. उनके परिवार के साथ भी करीबी पारिवारिक संबंध थे. टंडन का दावा है कि DSP कल्पना वर्मा ने धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के जरिए उन्हें और उनके कारोबार को करीब दो करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान पहुंचाया.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कल्पना वर्मा अपने सरकारी पद का दुरुपयोग करते हुए अपने और अपने परिजनों, विशेषकर पिता हेमंत वर्मा के बैंक खातों में नियमित लेन-देन करती थीं, जिनका पूरा ब्योरा उन्होंने पत्र के साथ अटैच किया है। इस पत्र में गंभीर आरोप लगाया गया कि डीएसपी कल्पना वर्मा ने दंतेवाड़ा में महादेव सट्टा एप पैनल संचालित करने का दबाव बनाया था. दीपक के इस प्रस्ताव को ठुकराने पर दोनों के बीच संबंध बिगड़ गए, बाद में पूरी तरह खत्म हो गए. इससे संबंधित मोबाइल चैट भी उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें शिकायत पत्र के साथ जोड़ा गया है. दीपक टंडन ने दावा किया कि डीएसपी कल्पना वर्मा, उनके पिता हेमंत वर्मा और भाई राकेश वर्मा ने साजिश कर VIP रोड स्थित होटल एटमॉसफेरिया को गैर-कानूनी तरीके से अपने नाम रजिस्टर्ड करा लिया. जबकि होटल की खरीद-फरोख्त में उन्होंने बैंक के माध्यम से 30 लाख रुपए का भुगतान आरटीजीएस के जरिए किया था. कई मौकों पर नगद भुगतान और लाखों रुपए के अन्य ट्रांजैक्शन किए जाने का भी जिक्र किया गया है. दीपक टंडन ने पत्र में यह भी लिखा है कि मतभेद बढ़ने के बाद डीएसपी कल्पना वर्मा ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. पत्नी से तलाक के लिए दबाव बनाने, फर्जी मामलों में जेल भेजने की धमकी देने और उनकी पत्नी के नाम से रजिस्टर्ड हाइराइडर वाहन को अपने कब्जे में रखने जैसे आरोप लगाए हैं. टंडन का कहना है कि इन सभी के कारण उनका परिवार डरा हुआ है. उनकी जान को खतरा महसूस हो रहा है.

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना

November 27, 2026

किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल कम उत्पादन वाले किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जगी नई उम्मीद

November 27, 2026

बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना
  • किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल कम उत्पादन वाले किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जगी नई उम्मीद
  • बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
  • जिला चिकित्सालय सुकमा की निःशुल्क डायलिसिस सेवा से 156 मरीजों को मिला नया जीवन 5,765 डायलिसिस सत्र सफलतापूर्वक सम्पन्न

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.