Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल

November 27, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना

November 27, 2026

किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल कम उत्पादन वाले किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जगी नई उम्मीद

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » रायपुर में मेगा हेल्थ कैंप–2025: हजारों मरीजों ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
रायपुर

रायपुर में मेगा हेल्थ कैंप–2025: हजारों मरीजों ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

Author AuthorBy Author AuthorDecember 22, 2025Updated:December 22, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में 18 से 22 दिसंबर तक चल रहे मेगा हेल्थ कैंप–2025 में प्रतिदिन हज़ारों मरीज निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। रविवार को शिविर का चौथा दिन रहा, जिसमें स्वास्थ्य, कल्याण और मानवता के उत्कृष्ट पहलुओं का नजारा देखने को मिला। रविवार को शिविर के आयुर्वेद विभाग में 0 से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार यह बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, बार-बार होने वाले संक्रमण से बचाव तथा शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक है।
इस अवसर पर राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी शिविर में उपस्थित हुईं और बच्चों को स्वर्ण प्राशन करवाया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 0 से 16 वर्ष के कुल 1200 बच्चों को यह औषधि दी गई। विशेषज्ञों के अनुसार यह बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन व अन्य रोगों से रक्षा करने, एकाग्रता और स्मरण शक्ति सुधारने में सहायक है। मंत्री ने कहा कि “पहला सुख निरोगी काया” की भावना को चरितार्थ करते हुए बचपन से ही स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रयास करना आवश्यक है।
मंत्री राजवाड़े ने आयोजकों एवं रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के साथ सभी विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्री दीपक म्हसके भी मौजूद रहे और विभिन्न स्टॉलों में जाकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा, “मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बच्चों और महिलाओं सहित सभी नागरिकों को गंभीर बीमारियों से बचाने और स्वस्थ रखने के लिए यह शिविर बेहद महत्वपूर्ण है।”
राजेश मूणत ने कहा कि यह मेगा हेल्थ कैंप सेवा और जनकल्याण का प्रयास है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी नागरिक इलाज या संसाधनों के अभाव में वंचित न रहे। गंभीर बीमारियों की समय रहते जांच और आधुनिक इलाज मुफ्त में उपलब्ध कराना ही इस आयोजन की आत्मा है। दीपक म्हसके ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा, “विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में इतने बड़े पैमाने पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और निःशुल्क दवाइयों के साथ यह मेगा हेल्थ कैंप आयोजित करना अनुकरणीय है। यह आयोजन जनसेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।”
देशभर के 55 विशेषज्ञ और अत्याधुनिक जांच, कैंसर व डेंटल जांच में आधुनिक तकनीक शिविर में देश के 42 प्रतिष्ठित अस्पतालों के 55 विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और सिकंदराबाद से आए डॉक्टर गंभीर और जटिल बीमारियों की जांच व परामर्श कर रहे हैं। MRI, CT स्कैन, एक्स-रे, सोनोग्राफी, ECG, इको और पैथोलॉजी सहित सभी जांच और दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए स्तन कैंसर की जांच मैमोग्राफी और थर्मल स्कैनिंग मशीन से की जा रही है। मुंह, गले और बच्चेदानी के कैंसर की निःशुल्क स्क्रीनिंग हो रही है। दंत विभाग में AI आधारित मशीन से दो मिनट में रिपोर्ट मरीजों के व्हाट्सएप पर भेजी जा रही है। जयपुर फुट व कृत्रिम अंग से दिव्यांगों को नई राह शिविर में विनय मित्र मंडल द्वारा दिव्यांगजनों के लिए जयपुर पैर और कृत्रिम हाथ-पैर का निर्माण किया जा रहा है। इंदौर, लखनऊ और रायपुर के विशेषज्ञ कारीगर निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध करा रहे हैं।
दिव्यांगों का परीक्षण कर ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और बैसाखी उपलब्ध कराई जा रही है। मुख बाधिरों की ऑडियोमेट्री जांच कर श्रवण यंत्र प्रदान किया जा रहा है। हजारों सेवाकर्मी जुटे, कल होगा सम्मान एवं समापन समारोह शिविर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पंजीयन, जांच और परामर्श काउंटरों पर भारी भीड़ रही। मरीजों के लिए फल, नाश्ता और भोजन निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। लगभग 1500 पैरामेडिकल स्टाफ और 500 स्वयंसेवक सेवाएं दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के 500 से अधिक स्वयंसेवक व्यवस्था और मरीज सहायता में जुटे हुए हैं। समापन समारोह: दिनांक: 22 दिसंबर 2025, दोपहर 12 बजे स्थान: आयुर्वेदिक कॉलेज कैंपस, जी.ई. रोड, रायपुर मुख्य अतिथि: राज्यपाल रमेन डेका अध्यक्षता: पूर्व महाराष्ट्र राज्यपाल रमेश बैस विशिष्ट अतिथि: सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर आज की उपलब्धियों का सारांश सुपर स्पेशलिटी एम्स ओपीडी: 270 सामान्य ओपीडी: 370 मनोरोग विभाग: 70 सर्जरी: 80

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना

November 27, 2026

किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल कम उत्पादन वाले किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जगी नई उम्मीद

November 27, 2026

बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना
  • किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल कम उत्पादन वाले किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जगी नई उम्मीद
  • बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
  • जिला चिकित्सालय सुकमा की निःशुल्क डायलिसिस सेवा से 156 मरीजों को मिला नया जीवन 5,765 डायलिसिस सत्र सफलतापूर्वक सम्पन्न

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.