Panchayattantra24.com – रायपुर। जनता में सरकार और पुलिस के प्रति इतना ज्यादा आक्रोश क्यों बढ़ता जा रहा है। पुलिस के प्रति इतना आक्रोश दो साल के पहले कभी नहीं दिखा है। इसके पहले कवर्धा में भी सरकार और पुलिस के प्रति आक्रोश के कारण एक व्यक्ति को उसके घर में जिंदा जला दिया गया था।
बलौदाबाजार में भी सरकार के प्रति आक्रोश के कारण एसपी, कलेक्टर कार्यालय को जला दिया गया था। बलरामपुर में जनता ने एसडीएम को मारने दौड़ाया था, उनको भाग कर जान बचानी पड़ी थी। पिछले पौने 2 साल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद सरकार के प्रति इतना ज्यादा अविश्वास और विद्रोह जनता में हो गया है, जनता अपनी सीमाएं पार कर रही है। यह सरकार के लिए आत्म मंथन करने का विषय है।
