Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026

संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » तीन दिग्गज, एक कुर्सी: रायपुर प्रेस क्लब चुनाव में कांटे की टक्कर
रायपुर

तीन दिग्गज, एक कुर्सी: रायपुर प्रेस क्लब चुनाव में कांटे की टक्कर

Author AuthorBy Author AuthorJanuary 10, 2026Updated:January 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.com-रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब का चुनावी दंगल पूरी तरह सज चुका है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही पत्रकारिता जगत के बड़े-बड़े सूरमा मैदान में उतर आए हैं। अध्यक्ष पद के लिए जहां 6 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं, वहीं महासचिव पद के लिए 8 दावेदार हैं। कुल मिलाकर अलग-अलग पदों के लिए 38 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। सबसे दिलचस्प और कांटे की टक्कर अध्यक्ष पद को लेकर देखने को मिल रही है। अध्यक्ष पद की दौड़ में तीन पूर्व अध्यक्ष आमने-सामने हैं। चार बार के पूर्व अध्यक्ष अनिल पुसद्कर, पूर्व अध्यक्ष के.के. शर्मा और वर्तमान अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर एक-दूसरे को सीधी चुनौती दे रहे हैं।
अनिल पुसद्कर : रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल पुस्दकर प्रेस क्लब के सबसे लंबे कार्यकाल वाले अध्यक्ष रह चुके हैं। पत्रकारिता और अध्यक्ष दोनों का उन्हें अनुभव है वे इस बार अपने पुराने वोट बैंक के सहारे मैदान में हैं और प्रेस क्लब में कथित आर्थिक अनियमितताओं को बड़ा मुद्दा बना रहे हैं।
कृष्ण कुमार शर्मा : पूर्व अध्यक्ष के.के. शर्मा प्रेस क्लब में महासचिव, उपाध्यक्ष और अध्यक्ष जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। हालांकि पिछले अध्यक्षीय चुनाव में उन्हें भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। जिससे उनकी छवि को झटका लगा था इस बार पुरानी मतदाता सूची के आधार पर फिर से किस्मत आजमा रहे हैं।
प्रफुल्ल ठाकुर : वर्तमान अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने पिछले चुनाव में कई दिग्गजों को हराकर चौंकाया था। इस बार उनका पैनल बिखरा हुआ नजर आ रहा है। हिसाब-किताब में गड़बड़ी, टीम के भीतर मतभेद और नाराजगी जैसे मुद्दे उनके लिए चुनौती बने हुए हैं, बावजूद इसके वे अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों को गिनाकर समर्थन मांग रहे हैं। हालांकि प्रचार के दौरान सदस्यों से बहस की खबरें भी आम हो चली है
सुनील नामदेव : चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव के मैदान में उतरने से मुकाबला और रोचक हो गया है। भूपेश सरकार के कार्यकाल में अपनी आक्रामक और टारगेटेड पत्रकारिता के कारण सुर्खियों में रहे सुनील नामदेव कई विवादों और मामलों के चलते चर्चा में रहे हैं। प्रेस क्लब की राजनीति का समीकरण भले ही उनके पक्ष में न दिखे, लेकिन मित्र मंडली और पूर्व मुख्यमंत्री के खेमे समर्थन के भरोसे वे मुकाबले में डटे हैं।
मोहन तिवारी : इन सभी दिग्गजों के सामने संगवारी पैनल से मोहन तिवारी एक मजबूत चुनौती के रूप में उभरे हैं। प्रेस क्लब चुनाव कराने की तिथि का मामला हो या नाम कटने, संवैधानिक सदस्यता जैसे मुद्दे की लड़ाई में मोहन तिवारी की सक्रिय भूमिका रही है। जिन सदस्यों के नाम हटाए गए थे, उन्हें जोड़ने के लिए उनके संघर्ष ने उन्हें जमीनी समर्थन दिलाया है। यही वजह है कि संगवारी पैनल के प्रत्याशी के प्रत्याशी के रूप में सभी बड़े उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं।
छठे उम्मीदवार के रूप में प्रशांत दुबे भी मैदान में हैं। वे पहले महासचिव रह चुके हैं और प्रेस क्लब के सदस्य उनके कामकाज की शैली को भली-भांति जानते हैं। एक वरिष्ठ पत्रकार समूह से पारिवारिक संबंध और और उनकी चुनावों को लेकर सक्रियता चुनावी संजीवनी बनी हुई है
महासचिव के लिए अष्टकोणीय मुकाबला : महासचिव पद पर अष्टकोणीय मुकाबला है क्योंकि सभी आठ उम्मीदवार मजबूत दिख रहे है दो इलेक्ट्रॉनिक और दो प्रिंट के चार बड़े दावेदार आपस में वोट काट रहे हैं जिससे कम मार्जिन में जीत हार होगी ऐसी संभावना बन रही है, इसलिए किसी भी वोटर को कम कर नहीं आता जा सकता।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026

AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
  • संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे
  • AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
  • स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.