panchayattantra24.com-रायपुर। दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के मद्देनज़र पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसे वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी का दायित्व सौंपा गया है। विशेष टीम द्वारा घटना स्थलों एवं उनके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही मुखबिर को सक्रिय किया गया है। इसके अतिरिक्त, नियमित पेट्रोलिंग, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य सूचना-संग्रह माध्यमों के जरिए भी आवश्यक जानकारियाँ एकत्र कर अज्ञात वाहन चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि विधानसभा निवासी संदीप साहू, जो पूर्व में वाहन चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है, महंगी मोटर सायकलों का बार-बार उपयोग कर रहा है। सूचना पर टीम द्वारा पतासाजी कर संदीप साहू को एक मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया। मोटर सायकल के वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा टीम को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी सत्यम दास मानिकपुरी के साथ मिलकर रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 04 दोपहिया वाहन (03 मोटर सायकल एवं 01 एक्टिवा) चोरी करना स्वीकार किया।
इसके बाद आरोपी सत्यम दास मानिकपुरी को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की 03 मोटर सायकल एवं 01 एक्टिवा, कुल कीमती लगभग 3,00,000/- रूपये* जप्त की गई। आरोपियों से जप्त चोरी की मोटर सायकल यामहा क्रमांक सी जी 04 एन जी 7523 में थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 360/25 धारा 303(2) बी.एन.एस., मोटर सायकल केटीएम ड्यूक क्रमांक सी जी 04 पी एम 0942 में थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 421/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. तथा मोटर सायकल यामहा क्रमांक सी जी 04 पी यू 0126 में थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 77/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध है। इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 04 के एस 1641 भी जप्त किया गया है। दोनों आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी के प्रकरण में थाना धरसींवा से जेल निरूद्ध रह चुके है।
गिरफ्तार आरोपी
1. संदीप साहू पिता महंत राम साहू उम्र 19 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी सेक्टर 03 ब्लॉक नंबर 34 रूम नंबर 07 सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।
2. सत्यम दास मानिकपुरी पिता प्रीतम दास मानिकपुरी उम्र 18 साल निवासी तालाब पार ग्राम टेकारी थाना विधानसभा रायपुर।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
