panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक चल रही है। इस बैठक में रायपुर में लागू पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ राज्य में 31 जनवरी तक चल रही धान खरीदी की समय-सीमा को आगे बढ़ाने को लेकर मंथन किया जाएगा। दोनों ही विषयों को कैबिनेट बैठक के प्रमुख एजेंडे के रूप में शामिल किया गया है।
बैठक के समय और स्थान में बदलाव किया गया है। पहले यह बैठक नया रायपुर स्थित मंत्रालय में सुबह 11 बजे प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे मुख्यमंत्री हाउस में सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। सभी मंत्रियों, सीनियर अधिकारियों और संबंधित विभागों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, आज की कैबिनेट बैठक में रायपुर पुलिस कमिश्नर के क्षेत्र विस्तार से जुड़ा प्रस्ताव पेश किया जाएगा। प्रस्ताव के तहत नवा रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के कुछ हिस्सों को रायपुर पुलिस कमिश्नरी के दायरे में शामिल करने की योजना बनाई गई है। इस संबंध में गृह विभाग, पुलिस मुख्यालय और जिला प्रशासन के स्तर पर तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
