Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का रायपुर मॉडल: स्टेडियम बॉक्स से होटल रूम तक फैला ‘लाइव बढ़त’ का खेल
रायपुर

क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का रायपुर मॉडल: स्टेडियम बॉक्स से होटल रूम तक फैला ‘लाइव बढ़त’ का खेल

Author AuthorBy Author AuthorJanuary 22, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। क्रिकेट मैच शुरू होने के पहले ही सट्टेबाज सक्रिय हो गए हैं। बताया जाता है कि अधिकतर बड़े सटोरियों के बुकी आगामी दिनों में रायपुर में होने वाले क्रिकेट मैच के लिए बॉक्स भी बुक कर लिए हैं। जो नेताओं के मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। बताया जाता है कि वहां बैठकर वे एकएक बाल पर रेट तय करेंगे और वहीं से वे ऑनलाइन क्रिकेट बुक करेंगे। क्या पुलिस इन बुकियों को पकड़ सकती है। देखा गया है कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के लिए बॉक्स में बैठकर इत्मीनान से वे सूचना दे सकते हैं। गौरतलब है कि इन सटोरियों के बुकियों ने रायपुर के सभी मंहगे होटलों को बुक कर लिया है। क्रिकेट मैच के समय सभी बड़े होटलों में नो रूम का संदेश भी मिलने लगा है। इससे जाहिर होता है कि इंडिया के सभी सटोरियों की नजर रायपुर में होने वाले क्रिकेट मैच पर है। सटोरियों से यह भी जानकारी मिली है कि कुछ टेक्निकल प्वाइंट के कारण जो स्टेडियम में खेल होता है और लोग जो बाहर टीवी पर देखते हैं उसमें लगभग 40 से 50 सेकेंड का फर्क होता है, सटोरिए इसी समय पर खेल करते हैं जिसकी टेक्निकल जानकारी टीवी देख रहे लोगों को नहीं होती। राजधानी में होने वाले क्रिकेट मैच में पूरे देश ही नहीं विदेश में बैठे सटोरियों की भी नजर है और वे इस मौके को किसी भी सूरत में छोडऩा नहीं चाहते हैं। रायपुर में भी चौकों छक्कों पर बोली लगाने का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। पिछले दिनों कई सटोरियों को पुलिस पकड़ी भी है। ये चेन्नई और लखनऊ की टीमों के मैच पर सट्टा लगवाने की तैयारी कर रहे थे। जनता से रिश्ता लगातार शहर में सट्टे को ले कर पुलिस को आगाह करते रहा है। पकड़े गए कई सटोरिए अनिल आलू से जुडे हुए हैं। सटोरियों की गिर तारी से जनता से रिश्ता की खबर की पुष्टि हुई है रायपुर की क्राइम एंड साइबर यूनिट को एक खुफिया इनपुट मिलने पर तत्काल कार्रवाई करती है। सटोरियों के पास इतने साधन होते हैं जिसे देखकर लगता है कि मानो सट्टेबाजी नहीं कोई प्रोफेशनल कंपनी चल रही हो। यही हाल नेहरूनगर के चार नल चौक के पास का भी है जहाँ भीड़ देखकर ऐसा लगता है की कोई कार्यक्रम चल रहा है। सट्टा किंग के पकडे जाने के बाद उनके गुर्गे ये सब संचालित करते हैं। जिस तरह से कालीबाड़ी का डान रवि साहू के गिर तार होने के बाद भी वहां सट्टा, गांजा, अफीम और नशे का सामान बिक्री होना रुका नहीं है उसी तरह गली नंबर 5 कटोरा तालाब के अनिल आलू के क्षेत्र में भी हो रहा है।
ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक में देशभर के लाखों यूजर्स भिलाई में ऑनलाइन सट्टा कारोबार के भंडाफोड़ के बाद और कई बड़े खुलासे हुए थे। इसमें पता चला था कि महादेव बुक में भिलाई के ऑनलाइन सट्टा किंग सौरभ और रवि के पाकिस्तानियों से कनेक्शन था। दोनों ने दुबई पहुंचने के बाद दो पाकिस्तानियों से संपर्क किया। दोनों को बिजनेस पार्टनर बनाकर ऑनलाइन सट्टे के कारोबार में करोड़ों रुपए निवेश कराया। सट्टे के गेम प्लान में पहले ही सौरभ और रवि ने पहले ही दुबई के एक शेख को जोड़ रखा था। फिर हैदराबाद के रेड्डी अन्ना एप के संचालक से मिलकर पूरे अवैध कारोबार की ट्रेनिंग ली। इस तरह ये सट्टा किंग बने। उन्होंने निवेशकों के साथ रायपुर और भिलाई के कई सराफा कारोबारियों को भी जोड़ा जिन्हे कमीशन मिल रहा था। पाकिस्तानियों के जरिए दोनों सट्टा किंग ने विदेशों में अपनी पैठ बना ली थी। पुलिस के मुताबिक सट्टे का पैसा गोल्ड में तब्दील होकर कोलकाता के रास्ते इंडिया तक पहुंचाया जा रहा था।
किराए के लेट में सट्टा क्लब जनता से रिश्ता लगातार शहर में सट्टे को लेकर पुलिस को आगाह करते रहा है। अभी देखने में आ रहा है कि सट्टा किंग भूमिगत होकर अपने गुर्गों के माध्यम से क्रिकेट सट्टा खिला रहे हैं। शुक्रवारी बाजार, गोगांव, गुढिय़ारी, समता कालोनी, कटोरातालाब, शंकरनगर, रामसागरपारा , नेहरूनगर, पुरानीबस्ती, संतोषीनगर, संजयनगर, सहित राजधानी के कई पॉश कालोनी में क्रिकेट सट्टा संचालित हो रहा है। सटोरिये किराए के लैट से महादेव एप के जरीए सट्टे का कारोबार चला रहे हैं जिनका सीधा संपर्क इंटरनेशनल खाईवालों से है। खाईवाल व सट्टेबाजों के तार मुंबई दिल्ली समेत देश के बड़े शहरों के अलावा दुबई से भी जुड़े हैं।
किसी भी अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर खुद खाईवाल अपने गुर्गों के जरिए धमकी भी देने से बाज नहीं आते। राजधानी पुलिस द्वारा किराये के सभी लैटों की बारीकी से निरिक्षण करने पर कई सटोरिये गिर त में आएंगे। सटोरियों द्वारा किराये के लेट में हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन लेने के अलावा इससे स बंधित तमाम संसाधन भी जुुटा कर रखते हैं। रखा था। इसी तरह सटोरिये निजी लैटों को कराये पर तो लेते ही हैं होटल से भी संचालित करते हैं। राजधानी के आसपास भाटापारा, धमतरी, कांकेर, जगदलपुर, बिलासपुर , चकरभाटा , दुर्ग, भिलाई, राजनांदगाव सहित छोटे बड़े शहरों और कस्बो में ये सब धड़ल्ले से होता आ रहा है। सट्टे ने तो अब गॉव को भी नहीं छोड़ा है। गांव गांव में खाईवाल के गुर्गे घूम घूम कर सट्टा संचालित कर रहे हैं। इन सबका आपस में लिंक होता है जिसमे रायपुर, जगदलपुर , दुर्ग, भिलाई , गोदिंया, भाटापारा और बिलासपुर के बड़े खाईवाल से भी लिंक रहता है, जिन्हें आइडी उपलब्ध कराकर क्रिकेट सट्टा खिलाया जाता है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
  • मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
  • संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे
  • AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.