panchayattantra24.-रायपुर। शहर के सराफा कारोबारी से बड़ी ठगी हो गई। तंजानिया में गोल्ड माइंस में निवेश करने पर कई गुना मुनाफे का झांसा दिया गया। उससे दो करोड़ रुपए वसूल लिए गए। उसे माइंस दिखाने तंजानिया भी बुलाया गया। एमकेएम नामक माइंस के फर्जी कागजात भी दिखाए गए। कारोबारी ने यश शाह नाम के युवक पर एफआईआर दर्ज कराया है। पीड़ितों के मुताबिक, आरोपियों ने उन्हें तंजानिया बुलाकर कथित तौर पर गोल्ड माइंस भी दिखाई, जो बाद में फर्जी निकली। इस ठगी को अंजाम देने के लिए एस.के.एम. बुलियन ट्रेडिंग लिमिटेड के नाम से एक भागीदारी फर्म बनाई गई। इसके जरिए भारत और तंजानिया के बैंक खातों में 2 करोड़ रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर कराई गई। इस मामले में रायपुर के सिविल लाइन थाना में यश शाह नामक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ठगी का शिकार हुए समर्थ बरडिया और मुकुल चोपड़ा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरी का मामला भी पढ़े सदर बाजार स्थित भोरावत एंड संस सर्राफा दुकान में खरीदारी करने पहुंची एक महिला ने सोने की चेन चुरा लिए। घटना 15 जनवरी की है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। चोरी की गई चेन में मोती लगे हुए थे, जिसका कुल वजन 13.550 ग्राम बताया गया है। इसमें 4.320 ग्राम 18 कैरेट सोना शामिल है। जांच में सीसीटीवी में महिला का चेहरा साफ नजर आया है। अब उसकी तलाश जारी है।
कारोबारी प्रिंस जैन ने पुलिस को बताया कि ब्रम्हपुरी विरंची नारायण मंदिर के पास रहते हैं। सदर बाजार में भोरावत एंड संस उनकी सोने-चांदी की दुकान है। 15 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच एक महिला दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची। उसने सेल्समैन संगीता धाकड से सोने की चेन दिखाने को कहा। इसी दौरान महिला ने बातचीत में उलझाकर मौका देखकर एक सोने की चेन उठा ली। वारदात के बाद जब दुकान स्टाफ को शक हुआ तो सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें महिला चोरी करते हुए साफ नजर आ रही है। चोरी की गई चेन में मोती लगे हुए थे, जिसका कुल वजन 13.550 ग्राम बताया गया है। इसमें 4.320 ग्राम 18 कैरेट सोना शामिल है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
