Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » राडा ऑटो एक्सपो-26 बना रिकॉर्ड ब्रेकर, 8 दिनों में 14 हजार से अधिक वाहनों की बिक्री
रायपुर

राडा ऑटो एक्सपो-26 बना रिकॉर्ड ब्रेकर, 8 दिनों में 14 हजार से अधिक वाहनों की बिक्री

Author AuthorBy Author AuthorJanuary 28, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी के श्रीराम बिजनेस पार्क में चल रहे रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के राडा ऑटो एक्सपो-26 को जबर्दस्त प्रतिसाद मिल रहा है। मंगलवार आठवें दिन तक 14 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हो चुकी । इससे पहले सोमवार को रिपब्लिक डे के अवसर पर पूरा शहर एक्सपो स्थल पर उमड़ पड़ा। जहां टीवीएस के स्टंट शो ने रोमांचित किया, वहीं राडा के स्टेज पर फैशन शो का जलवा बिखरा। मंगलवार को एक्सपो में मारुति सुजुकी कंपनी ने धूम मचाई। मारुति सुजुकी कंपनी के 100 विक्टोरिस कार की एक साथ डिलीवरी हुई। एक्सपो के विक्टोरिस जोन के उद्घाटन के साथ ही विक्टोरिस कार की भव्य लॉन्चिंग भी हुई। इस दौरान मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के साउथ ईस्ट ज़ोन के श्री देबज्योति दत्ता (Chief Commercial Officer – CCO) एवं मारुति सुज़ुकी एरीना के साउथ ईस्ट ज़ोन के सुरेश बाबू (Commercial Business Head – CBH) एवं मारुति सुजुकी कंपनी के अन्य अधिकारियों, मारुति सुजुकी कंपनी के डीलर और स्काई ऑटोमोबाइल के डायरेक्टर अनिल अग्रवाल, विश्वभारती ऑटोमोबाइल के डायरेक्टर यशवंत अग्रवाल, राडा के अध्यक्ष रविन्द्र भसीन, उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी समेत अन्य मौजूद रहे।
उद्योगपति सारडा और छग अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पहुंचे एक्सपो मंगलवार को मुख्यअतिथि मशहूर उद्योगपति एवं सारडा ग्रुप के चेयरमैन कमल सारडा एवं छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा थे। उन्होंने राडा के आयोजन की जमकर सराहना की। सारडा और छावड़ा ने स्टॉलों का भ्रमण किया। उन्होंने वाहनों की लॉन्चिंग भी की। सिर चढ़कर बोला टीवीएस स्टंट शो का रोमांच राडा ऑटो एक्सपो में 26 जनवरी की शाम को टीवीएस कंपनी की ओर से स्टंट शो का आयोजन किया गया। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्टंट शो में पेशेवर स्टंटबाजों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामा पेश किया और दर्शकों को रोमांचित कर दिया। बाइक को एक टायर पर खड़े करने से लेकर आग के ऊपर से जम्प समेत कई स्टंट का प्रदर्शन किया। पेशेवर स्टंटबाजों के प्रदर्शन दर्शकों के रौंगटे खड़े कर देने वाले थे। इस मौके पर टीवीएस कंपनी के एरिया मैनेजर अशोक महतो, मैनेजर रोहित मिश्रा और टीवीएस के रायपुर के डीलर्स में हीरा टीवीएस, सार्इं टीवीएस, अवनी टीवीएस और भारत टीवीएस के डायरेक्टर मौजूद रहे। स्टंट शो का आकर्षण तब और बढ़ा जब राडा के उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी बाइक में अपने साथ राडा के अध्यक्ष रविन्द्र भसीन को बैठाकर पहुंचे।
उम्मीदों से दोगुनी भीड़ उमड़ी, सभी ने किया एंजाय राडा के अध्यक्ष रविंद्र भसीन, उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन और राडा के वरिष्ठ पदाधिकारी अमर पारवानी, फाडा के रिसर्च एंड एकेडमी के नेशनल चेयरमैन मनीष राज सिंघानिया, फाडा के पूर्व स्टेट चेयरमैन अनिल अग्रवाल, जयेश पिथालिया, शशांक शाह, फाडा के स्टेट चेयरमैन विवेक गर्ग ने बताया कि रिपब्लिक डे को राडा एक्सपो में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह उम्मीदों से भी ज्यादा थी। राडा परिवार के मेम्बर भी रिपब्लिक डे के दिन एक्सपो पहुंचे।
डांस, म्यूजिक और फैशन शो का तड़का राडा ऑटो एक्सपो में रिपब्लिक डे की शाम को भी फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें रैम्प पर प्रतिभागियों ने तिरंगा थीम पर कैटवॉक किया। देशभक्ति से भरे गीतों के साथ में प्रतिभागियों ने डांस प्रस्तुति से भी दर्शकों की वाहवाही लूटी। फैमिलियर माहौल में आयोजन रात तक चलता रहा। दूसरे दिन मंगलवार को डांस ट्रुप ने मनमोहक प्रस्तुति दी वहीं सिंगर ओजस ने लाइव परफॉर्मेंस से सभी का मनोरंजन किया।
जल्द करें बुकिंग, कई कंपनियों के ऑफर 31 जनवरी तक राडा के उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी ने बताया कि रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट आगामी 5 फरवरी तक जारी रहेगी लेकिन कई कंपनियों के ऑफर 31 जनवरी को खत्म होने वाले हैं। ऐसे में 31 जनवरी से पहले एक्सपो स्थल या शो रूम में पहुंचकर छूट के साथ खरीदारी के सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। कई कंपनियों ने पहले से ही 31 जनवरी के बाद ऑफर खत्म करने की घोषणा कर दी है। एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं रायपुर ऑटो एक्सपो में छत्तीसगढ़ की जनता को एक ही स्थान पर सभी प्रकार के वाहन मॉडल एवं नवीनतम तकनीक से युक्त नए मॉडलों को देखने, परखने और चुनने का अवसर ही नहीं मिल रहा बल्कि रायपुर ऑटो एक्सपो-2026 में देश के विभिन्न फाइनेंसर एवं बैंक न्यूनतम दरों पर वाहन ऋण उपलब्ध करा रहे हैं। इंश्योरेंस कंपनियां न्यूनतम दरों पर वाहन बीमा की सुविधा प्रदान कर रही हैं। गौरतलब है कि 20 जनवरी से जारी एक्सपो का समापन 5 फरवरी को होगा।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
  • मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
  • संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे
  • AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.