Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बाल्को खेल अकादमी में बाइचुंग भूटिया का प्रेरणादायी दौरा, 100 से अधिक युवा खिलाड़ियों को मिला मार्गदर्शन
रायपुर

बाल्को खेल अकादमी में बाइचुंग भूटिया का प्रेरणादायी दौरा, 100 से अधिक युवा खिलाड़ियों को मिला मार्गदर्शन

Author AuthorBy Author AuthorFebruary 5, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। भारत की जानी-मानी एल्युमीनियम उत्पादक कंपनी और वेदांता एल्युमीनियम की इकाई भारत एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (बाल्को) ने कोरबा स्थित अपनी खेल अकादमी में भारतीय फुटबॉल के दिग्गज, पूर्व राष्ट्रीय कप्तान तथा अर्जुन पुरस्कार और पद्म सम्मानित बाइचुंग भूटिया की मेज़बानी की। यह दौरा बाल्को द्वारा जिले और आसपास के क्षेत्रों में एक मजबूत और टिकाऊ स्पोर्ट्स ईकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। बाइचुंग भूटिया का यह दौरा विशेष रूप से युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने, उन्हें रोल मॉडल से जोड़ने और पेशेवर खेल संस्कृति से परिचित कराने पर केंद्रित रहा। इस अवसर पर 100 से अधिक युवा खिलाड़ी मौजूद रहे, जिन्हें खेल में तकनीक, अनुशासन, निरंतरता और मानसिक मजबूती के महत्व को समझने का अवसर मिला। खिलाड़ियों ने न केवल एक राष्ट्रीय आइकन से संवाद किया, बल्कि एक स्थायी और सफल खेल करियर की बारीकियों को भी जाना।
गौरतलब है कि बाल्को ने वर्ष 2024 में कोरबा में खेल अकादमी की शुरुआत एक रिहाइशी और डे-बोर्डिंग स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के रूप में की थी। यहां फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और तैराकी जैसे खेलों में युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह अकादमी कोरबा नगर निगम, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कोरबा और बाल्को के बीच हुए मैमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) के तहत स्थापित की गई है, जो सार्वजनिक और निजी साझेदारी के माध्यम से युवाओं के विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अकादमी में विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, एनआईएस-प्रमाणित कोच, स्पोर्ट्स साइंस सपोर्ट, फिजियोथेरेपी और मेडिकल केयर की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इसके साथ ही, खिलाड़ियों के लिए एक स्ट्रक्चर्ड न्यूट्रिशन प्रोग्राम भी लागू किया गया है, जिसके तहत दिन में छह बार संतुलित आहार दिया जाता है। वर्तमान में यह अकादमी कोरबा, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर जिलों के करीब 100 युवा एथलीटों को प्रशिक्षण दे रही है। कम समय में ही यह अकादमी एक प्रमुख ट्रेनिंग हब के रूप में उभर चुकी है और इसके खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। बाइचुंग भूटिया का स्वागत जिला प्रशासन और बाल्को प्रबंधन द्वारा किया गया। इस दौरान आशुतोष पांडे (आयुक्त, नगर निगम कोरबा), दीनू पटेल (जिला खेल अधिकारी) और विनय मिश्रा (अपर आयुक्त) सहित बाल्को के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बाइचुंग भूटिया ने कहा कि खिलाड़ी जिस शहर या गांव से आते हैं, उससे उनके सपनों की ऊंचाई तय नहीं होती।
उन्होंने छोटे शहरों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए कहा कि अनुशासन, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों से उपलब्ध सुविधाओं का पूरा लाभ उठाने और लगातार मेहनत करने का आह्वान किया। वहीं, आयुक्त आशुतोष पांडे ने खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को न केवल खेल में बल्कि जीवन में भी अनुशासित और जिम्मेदार बनाते हैं। अकादमी की 17 वर्षीय फुटबॉल प्रशिक्षु सुगंधित लाकड़ा ने इस अनुभव को बेहद प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि बाइचुंग भूटिया से मिलने के बाद उनका आत्मविश्वास और समर्पण दोनों बढ़ा है।
इस अवसर पर बाल्को के सीईओ एवं डायरेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी खेलों को संपूर्ण विकास का अहम हिस्सा मानती है और युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए लगातार निवेश कर रही है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी अन्य खेलों, विशेषकर तीरंदाजी, पर केंद्रित ऐसे सत्र आयोजित किए जाएंगे। बाल्को खेल अकादमी के अलावा, कंपनी विभिन्न समुदायों में स्पोर्ट्स किट वितरण और जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के प्रयास भी कर रही है। बाल्को का मानना है कि सरकार, उद्योग और समाज के साझा प्रयासों से ही युवाओं के लिए एक मजबूत और प्रेरक खेल वातावरण तैयार किया जा सकता है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
  • मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
  • संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे
  • AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.