panchayattantra24.-रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने भाठागांव मार्ग में बार – बार पाईप लाईन लीकेज होने को लेकर गहन नाराजगी व्यक्त की है और पाईप लाईन लीकेज और गन्दा पानी की समस्या आने पर तत्काल स्पाट पर उसको श्रेष्ठ तकनीकी रूप में सुधार कर पाईप लाईन लीकेज सुधार हेतु सड़क पर किया गया गड्ढा तत्काल बन्द करवाने के निर्देश दिए हैँ, ताकि इससे संभावित सड़क दुर्घटना की आशंका ना रहने पाए. इस कार्य को प्राथमिकता से करवाने के निर्देश महापौर ने दिए हैँ.
महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष मनोज वर्मा और लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल सहित नगर निगम अधीक्षण अभियंता इमरान खान और उप अभियंता रमेश पटेल की उपस्थिति में भाठागांव चौक से तिफरा चौक तक 15वें वित्त आयोग मद से लगभग 3 करोड़ 43 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन सड़क डामरीकरण कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन कर स्थल समीक्षा की और निर्माणाधीन सड़क डामरीकरण कार्य को तत्काल गतिमान करते हुए सतत मॉनिटरिंग करवाकर उच्च स्तरीय गुणवत्ता सहित पूर्ण करवाना जनहित में जनउपयोग की दृष्टि से प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
