Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » समर्पण दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि
रायपुर

समर्पण दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि

Author AuthorBy Author AuthorFebruary 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। एकात्म मानववाद के प्रवर्तक अंत्योदय के प्रणेता एवं महान चिन्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी जो की भारतीय जनता पार्टी समर्पण दिवस के रूप में आज भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर में मनाया गया एवं पं. दीनदयाल जी का पुण्य स्मरण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने पं. दीनदयाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचारों पर चलते हुये उनके द्वारा लगाया हुआ भारतीय जनता पार्टी नामक पौधा एक विशाल वट वृक्ष के रूप में आकार ले चूका है | पं. दीनदयाल जी के विचारों को लेकर ही पिछले 12 वर्षों से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का ध्येय मंत्र को लेकर भारत को विकास की नयी उचाईयों पर ले जा रहे है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ट विधायक अजय चंद्राकर ने कहा की पं. दीनदयाल जब 35 वर्ष की आयु में जनसंघ का निर्माण कर रहे थे उस समय लोग उनका मजाक उड़ाते थे वही जनसंघ आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में देश में व देश के अधिकतर राज्यों में अपनी सरकार चला है | उन्होंने कहा की 22 अप्रैल 1965 में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपने भाषण में पहली बार एकात्म मानववाद का विषय सबके बीच में रखा | द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद यूरोप में जब साम्यवाद और पूंजीवाद का जन्म हुआ उस समय पंडित दीनदयाल जी ने भारत को धर्म और संस्कृति आधारित विचार को लेकर समाजवाद जिसमे सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्वतंत्रता हो एवं एकात्म मानववाद के विषय पर जोर दिया | पंडित दीनदयाल जी का मानना था की राष्ट्र धर्म निरपेक्ष नहीं अपितु पंथ निरपेक्ष होना चाहिए, राष्ट्र एक जमीन का टुकड़ा मात्र नहीं है एक जीवंत इकाई है | राजनीति धर्म तत्व एवं नैतिकता आधारित मूल्यों पर होना चाहिए अर्थव्यवस्था में अंत्योदय आधारित योजनाये बननी चाहिए जो नीचे से ऊपर की ओर सम्पादित होना चाहिए | पं. दीनदयाल जी ने अंत्योदय से भूखे एवं बेरोजगारों के उत्थान तथा स्वदेशी से आत्मनिर्भरता की बात की | चंद्राकर जी ने कहा की भाजपा सरकार की छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खाद्यान सुरक्षा योजना, कौशल उन्नयन हो, स्वनिधि योजना हो, हेल्थ स्मार्ट कार्ड योजना जैसी कई ऐसी योजनाये बनाई जो अंत्योदय के विचारों से प्रभावित थी।
कार्यक्रम के वक्ता सांसद संतोष पाण्डेय ने एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सूत्रधार पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया की गरीबी एवं अभाव के बाद भी कड़े संघर्ष करते हुए उन्होंने अपनी शिक्षा पूर्ण की | प्रथम श्रेणी में प्रशासनिक परीक्षा प्रथम स्थान से पास करने के बाद भी उन्होंने देश सेवा को प्रथम मानते हुए नौकरी नहीं की उनके लिए देश ही सर्वोपरि था वे अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का विकास हो ऐसी प्रेरणा के साथ 1937 में श्री सुन्दर सिंह भंडारी से मिलने के पश्चात उनका राष्ट्रीय स्वयं संघ से संपर्क में आये | अपने सभी अंकसूची एवं सर्टिफिकेट को जलाकर सारे बंधन से मुक्त होकर अपने आप को राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया | वे पांचजन्य राष्ट्रधर्म एवं स्वदेश समाचार पत्र के संपादक भी रहे | उन्होंने हम सभी कार्यकर्ताओं को पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों एवं उनके आदर्शो को ग्रहण करें आज समर्पण दिवस के दिन सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
  • मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
  • संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे
  • AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.