Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बस्तर में शांति की ओर निर्णायक बढ़त, 1100 से अधिक हथियार जब्त; 2700 नक्सलियों ने किया सरेंडर : विजय शर्मा
रायपुर

बस्तर में शांति की ओर निर्णायक बढ़त, 1100 से अधिक हथियार जब्त; 2700 नक्सलियों ने किया सरेंडर : विजय शर्मा

Author AuthorBy Author AuthorFebruary 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लाल आतंक खात्मे की ओर है। एक के बाद एक बड़े नक्सली नेताओं के एनकाउंटर और सरेंडर की खबरे आम बात हो गई है। ऐसे में अब प्रदेश में लाल आतंक का अंत बेहद करीब माना जा रहा है। नक्सल ऑपरेशन को लेकर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के अभियान के दौरान 1100 से अधिक हथियार बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों में एके-47, एसएलआर और इंसास जैसी अत्याधुनिक राइफलें शामिल हैं।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि वर्तमान सरकार के ऑपरेशन में अब तक 532 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। वहीं 2004 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 2700 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की रणनीति और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक पूरे प्रदेश से नक्सलवाद खत्म करने के लक्ष्य के साथ सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है और यह लक्ष्य हासिल किया जाएगा। गृहमंत्री ने आगे कहा कि मैं उस दिन की प्रतीक्षा करता था जब सरेंडर करने वालों की संख्या गिरफ्तार किए गए नक्सलियों से अधिक होगी। डेढ़ साल के इंतजार के बाद वह समय आ गया है। आज सरेंडर करने वालों की संख्या गिरफ्तार होने वालों से ज्यादा है यह प्रसन्नता का दिन है।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में जब बस्तर में शांति की स्थापना होगी तब वहां सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए स्थानीय युवाओं को अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2500 बस्तर फाइटर्स की भर्ती निकाली जाएगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स में 1000 पदों पर भर्ती होगी। जेल विभाग में 100 पदों और स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के लिए 500 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
  • मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
  • संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे
  • AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.