panchayattantra24.- कवर्धा। उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्धारित समय सीमा के भीतर नक्सलियों को खत्म नहीं कर पाने वाले बयान पर तगड़ा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि पांच साल तक सरकार में रहने के दौरान अपने ही शहीदों के लिए कभी कुछ न कर पाए. और आज जब विष्णु देव साय की सरकार उस पर काम कर रही है, तो कांग्रेसियों को उसमें राजनीति दिखती है. धिक्कार है ऐसे लोगों को. छत्रपति शिवाजी की जयंती पर कवर्धा के शिवाजी चौक पर छत्रपति शिवाजी की भव्य प्रतिमा का उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के बयान पर कहा कि जब भी मैं झीरम घाटी को क्रास किया हूं, शहीदों को याद किया हूं. कांग्रेस वाले भले ही कहते हैं कि हमारे लोग हैं. लेकिन हम कहते हैं कि छत्तीसगढ़ का नेतृत्व था. उन्होंने अपना कहा, लेकिन अपनी 5 साल की सरकार में उनके लिए कभी कुछ नहीं किया. षड्यंत्र करते रहे.
विजय शर्मा ने कहा कि आज भाजपा की सरकार देश के गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया को रहा है, और उन शहीदों को हमारे सशत्र बल के जवान सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं. झीरम में मैं रुककर उस स्थान को प्रणाम किया था, वहां एक मेमोरियल जैसा भी बना हुआ है. मैंने उसी दिन मन ही मन संकल्प लिया था कि जिस दिन नक्सलियों से प्रदेशवासियों को मुक्ति मिलेगी, उस दिन इन सारे वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा. परंतु कांग्रेस को इसमें में राजनीति दिखती है, तो धिक्कार है ऐसे पार्टी को.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
