Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पंडरिया महाविद्यालय में 29 अक्टूबर को होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, मतदान और एसआईआर पर युवाओं को मिलेगी जानकारी

October 28, 2026

युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने और खेल प्रतिभाओं को पहचानकर खिलाड़ी के रूप में तैयार करने की पहल – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

October 28, 2026

NHM और ECHO India की पहल से कैंसर सर्वाइवरशिप केयर कार्यक्रम शुरू, इलाज के बाद नियमित फॉलो-अप और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जाएगा जोर

October 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, October 28
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » प्लास्टिक के टुकड़े से चौकीदार की हत्या का खुलासा: साथी ही निकला कातिल, झूठी कहानी से गुमराह करने की कोशिश नाकाम
छत्तीसगढ़

प्लास्टिक के टुकड़े से चौकीदार की हत्या का खुलासा: साथी ही निकला कातिल, झूठी कहानी से गुमराह करने की कोशिश नाकाम

Author AuthorBy Author AuthorMarch 18, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम मिलूपारा सिदारपारा नहर पार में चौकीदार की संदिग्ध मौत के मामले में तमनार पुलिस ने त्वरित और सूक्ष्म विवेचना करते हुए अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक का साथी ही हत्यारा निकला, जिसने हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी थी। घटना 9 मार्च 2026 की रात की है, पुलिस को सूचना 10 मार्च की सुबह बिजली कंपनी के टावर में चौकीदारी करने वाले लखन उर्फ धरभईया चौधरी (46 वर्ष) का शव खेत की मेड़ पर पड़ा मिला था। सूचना पर एडिशनल एसपी अनिल सोनी, थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव आहेर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मृतक का साथी *अजहर अली ( उम्र 63 वर्ष)* ने बताया कि मृतक उसका साथी *लखन उर्फ धरभईया चौधरी पिता बतासू उम्र 46 वर्ष सा. नूतन कालोनी थाना कोतवाली जिला माल्दा टाउन पश्चिम बंगाल हाल मुकाम ग्राम खम्हरिया किराया मकान* में रहने वाला है । मृतक का शव खेत के मेड में पडा हुआ मिला जिसके मुंह, नाक, चेहरे गले एवं शरीर के अन्य हिस्सो में चोंट होने से मौके हत्या का अपराध कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया । मृतक के शरीर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका पर तत्काल *अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता* के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई।
प्रारंभिक पूछताछ में मृतक का साथी और मुख्य साक्षी अजहर अली ने खुद को प्रत्यक्षदर्शी बताते हुए उसने बताया कि घटना दिनांक दिनांक 09/03/2026 के रात में टावर के समानों की चौकीदारी करते साथी लखन उर्फ धरभईया अलग अलग तम्बू में ड्यूटी कर रहे थे रात्रि करीब 08/30 बजे खाना खाने के बाद तम्बू के बाहर अंधेरा में टावर की तरफ से कुत्ते की भौकने की आवाज आने पर टार्च मारा तो देखा कि टावर से लगे रस्सी को एक आदमी टांगी से काट रहा था जिसे चिल्लाया बोला ये तुम रस्सी को क्यो काट रहे हो तब वह बोला ज्यादा बोलेगा तो खपट दूंगा तभी साथी लखन को 4-5 आदमी आये और पकड लिये मना किया तो मुझे गाल में एक दो झापड मार दिये तो अपनी जान बचाकर भाग गया जंगल झांडी तरफ छिपा उसी दौरान वे लोग लखन को पकड कर ले जा रहे थे झाडी में छुपकर घटना के बारे में (सुपरवाईजर) को बताया दूसरे दिन दिनांक 10/03/2026 के सुबह तम्बू के 5 – 6 सौ मीटर दूर में लखन का शव पड़ा मिला नाक, मुंह व उसके शरीर के अन्य हिस्सो में चोट लगा है मेरे साथी लखन उर्फ धरभईया को अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी ठोस वस्तु से मारकर चोट पहुंचा कर हत्या कर दिया गया है ।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर तमनार पुलिस द्वारा मृतक के परिवारजनों, दोस्तों उसके साथ काम करने वाले से पूछताछ कर हर पहलू पर जांच की जा रही थी । लगातार पुलिस आसपास के क्षेत्र लोगो से पूछताछ करने पर दिनांक घटना को घटनास्थल पर आसपास किसी व्यक्तियों के आने जाने की जानकारी नहीं होना बताये जबकि अजहर अली ने 4-5 व्यक्तियों के द्वारा घटना कारित करने की बात बताया था । हर बार पूछताछ में अजहर अली अपना बयान बदल बदल कर घटना के संबंध में नई नई बात बताने लगा कोई नयी बात बताता था । पोस्टमार्टमकर्ता डॉक्टर ने मामले को *होमीसाइडल* बताकर मृतक के मुंह में एक प्लास्टिक का टुकडा होना बताया, संभवत: जिस वस्तु से मृतक को चोट पहुंचायी गई थी, उसी का हिस्सा/टुकडा था, पुलिस टीम ने इस ओर जांच को बढाया । पुलिस की जांच हर बार प्रार्थी अजहर अली पर जाकर रूक जाती अब पुलिस ने वैज्ञनिक तरीकों से पूछताछ किया गया जिस पर अजहर अली ने घटना दिनांक समय को आरोपी की हत्या करना स्वीकार किया।
आरोपी अजहर अली ने अपने विस्तृत मेमोरंडम कथन में बताया कि घटना दिनांक को मृतक लखन उर्फ धरभईयां चौधरी के साथ ड्यूटी करने के दौरान खाना बनाने की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा में उसने लखन चौधरी के साथ मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया और अपने हाथ मे रखे टार्च से लगातार चेहरे पर मारकर चोट पहुंचाकर मृतक का गला दबाकर हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने की नियत से खून लगे टार्च को पानी से धोकर अपने पास रख लिया तथा हत्या करने के समय पहने हुए कपड़ो को आग लगाकर जला दिया तथा टावर के पास लगे रस्सी को काटकर स्वंय पर संदेह न हो सोचकर अपने साथ काम करने वाले अन्य लागों को झूठी कहानी बताकर अज्ञात 4-5 व्यक्ति द्वारा आकर स्वंय एवं मृतक के साथ मारपीट कर मृतक लखन उर्फ धरभईयां चौधरी को साथ लेकर चले गए है बताया । ततपश्चात् आरोपी अजहर अली के मेमोरंडम कथानुसार आरोपी के किराये के मकान में रखे हुए बैग से टार्च को गवाहों के समक्ष पेश किया जिसे जप्त किया गया है, इसी टार्च के प्लास्टिक का एक छोटा टुकडा मृतक के मुंह में मिला था आरोपी के द्वारा हत्या की घटना घटित कर साक्ष्य छिपाना पाये जाने से प्रकरण में *धारा 238 बी.एन.एस विस्तारित की गई। प्रकरण के आरोपी अजहर अली शेख समीरुद्दीन उम्र 63 वर्ष निवासी ग्राम चउद्वार थाना पुखुरिया जिला मालदा पश्चिम बंगाल हाल मुकाम ग्राम खम्हरिया किराया का मकान थाना तमनार जिला रायगढ़* को कल शाम गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजकर जेल दाखिल किया गया है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

पंडरिया महाविद्यालय में 29 अक्टूबर को होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, मतदान और एसआईआर पर युवाओं को मिलेगी जानकारी

October 28, 2026

तूफानी बारिश के बीच 15 किमी पैदल चलकर मैनपुर पहुंचे स्कूली बच्चे, अधूरे स्कूल भवन को लेकर SDM-BEO कार्यालय का घेराव

October 28, 2026

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, सोलर ड्यूल पंप की मरम्मत से पेयजल व्यवस्था बहाल

October 28, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • पंडरिया महाविद्यालय में 29 अक्टूबर को होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, मतदान और एसआईआर पर युवाओं को मिलेगी जानकारी
  • युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने और खेल प्रतिभाओं को पहचानकर खिलाड़ी के रूप में तैयार करने की पहल – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • NHM और ECHO India की पहल से कैंसर सर्वाइवरशिप केयर कार्यक्रम शुरू, इलाज के बाद नियमित फॉलो-अप और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जाएगा जोर
  • प्रदेश में 801 सोलर दीदियां चिन्हांकित, 19 महिला संकुल संगठन बने सोलर वेंडर, 94 सोलर सिस्टम स्थापित
  • तूफानी बारिश के बीच 15 किमी पैदल चलकर मैनपुर पहुंचे स्कूली बच्चे, अधूरे स्कूल भवन को लेकर SDM-BEO कार्यालय का घेराव

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.