panchayattantra24.-रायपुर। आर.पी.आई. (आठवले) छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रदेश प्रभारी अभिषेक वर्मा ने आज रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला से एक विशेष मुलाकात की, आगे उन्होंने मुलाकात के बारे में बताया कि रायपुर में बढ़ते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आपने जो सशक्त मॉडल स्थापित किया है, वह निश्चित ही सराहनीय है। रायपुर में अपराध पर सख्त नियंत्रण और नशामुक्त समाज की दिशा में “रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया ( आठवले ) छत्तीसगढ़” इकाई हर समय आपके साथ है ऐसा नेतृत्व ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। आपका यह प्रयास नशामुक्त और अपराधमुक्त समाज की दिशा में एक सकारात्मक बदलाव लाएगा। यह पहल आने वाले समय में जनसुरक्षा और विश्वास को और मजबूत करेगी। आपके नेतृत्व में रायपुर एक सुरक्षित और आदर्श मॉडल शहर बनने की ओर अग्रसर है।
