panchayattantra24.-महासमुंद। पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया तथा स्टेट पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ओडिशा द्वारा 24 वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 18 से 21 मार्च कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित किया गया। जिसमें महासमुंद जिले से 05 खिलाड़ियों ने भागीदारी किया। फॉर्चून फाउंडेशन कर्मापटपर बागबाहरा खुर्द बागबाहरा जिला महासमुंद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय टीम के मैनेजर निरंजन साहू ने बताया कि 4 बालक एवं 01 बालिका खिलाड़ी एवं कोच मैनेजर व गाईड रनर प्रशांत निषाद एवं अनिमेष सिदार एवं सुकदेव के गाईड रनर वेंकटेश शामिल हुए। सीनियर चैंपियनशिप के टी 11 कैटेगरी में सुखदेव ने 1500 मीटर दौड़ में भागीदारी किया एवं 1500 मीटर दौड़ में बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल किया।
टी 12 कैटेगरी में निखिल कुमार यादव ने 1500 मीटर दौड़ में भागीदारी किया। टी 12 कैटेगरी में नोशन लाल पटेल ने 400 मीटर दौड़ में भागीदारी किया एवं ईश्वरी निषाद ने 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ में भागीदारी किया तथा 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल किया। सुखदेव ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक एवं ईश्वरी निषाद ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल कर प्रदेश एवं जिले को गौरवान्वित किया हैं। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में महासमुंद जिले से 05 खिलाड़ियों को भागीदारी करने एवं 02 पदक जीतने पर ने जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
