panchayattantra24.-जगदलपुर। बस्तर में उर्वरक की कालाबाजारी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई केंद्रों पर प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर उड़नदस्ता टीम ने जिलेभर में औचक निरीक्षण किया, जिसमें भारी अनियमितताएं सामने आईं। जांच के बाद 7 उर्वरक केंद्रों पर तत्काल बिक्री रोक दी गई, जबकि 3 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण में स्टॉक रिकॉर्ड और वास्तविक उपलब्धता में अंतर पाया गया, जिससे कालाबाजारी की आशंका जताई गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को सही कीमत पर खाद उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। दोषी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण और एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से खाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की जांच जारी रहेगी ताकि किसानों के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी न हो सके।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
