Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ पुलिस का नारको नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: 47 किलो गांजा जब्त, 59.51 लाख की संपत्ति सीज

April 21, 2026

कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर सिम्स हॉस्पिटल में कराया गया था भर्ती

April 21, 2026

गरियाबंद में शिक्षा का शानदार परचम: सरस्वती शिशु मंदिर शिशुवाटिका का रिजल्ट 100%, कई बच्चों ने 99% से अधिक अंक किए हासिल

April 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, April 21
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » इंजीनियर और ठेकेदार को निर्माण कार्यों में लापरवाही पड़ी भारी
बिलासपुर

इंजीनियर और ठेकेदार को निर्माण कार्यों में लापरवाही पड़ी भारी

Author AuthorBy Author AuthorApril 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-मुंगेली: कलेक्टर कुन्दन कुमार ने नगर पालिका मुंगेली क्षेत्र में संचालित विभिन्न निर्माण एवं अधोसंरचना कार्यों का सघन निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान लापरवाही और धीमी प्रगति पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ शब्दों में कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का निरीक्षण कर उसके ड्राइंग, डिजाइन और लागत का विस्तार से अवलोकन किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छत्तीसगढ़ के अन्य उत्कृष्ट स्विमिंग पूलों का अध्ययन कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त, आकर्षक एवं उपयोगी स्वरूप में इसका निर्माण किया जाए, ताकि यह आम नागरिकों के लिए बेहतर सुविधा बन सके. निरीक्षण के दौरान गौरव पथ निर्माण कार्य में अत्यधिक धीमी प्रगति और कार्य के रुके होने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को संबंधित ठेकेदार के खिलाफ तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. सभी लंबित निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूर्ण किया जाए, विशेष रूप से बारिश शुरू होने से पहले, ताकि शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.
नालंदा परिसर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने इसकी वर्तमान प्रगति और संभावित पूर्णता अवधि की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि यह परिसर जिले के युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा, जहां उन्हें बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रकार की सुविधाओं से भविष्य में जिले से आईएएस और आईपीएस जैसे उच्च पदों पर चयन के अवसर बढ़ेंगे.नए नगरपालिका भवन के लिए चिन्हांकित स्थल का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने इसके डिजाइन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण भविष्य में नगर निगम बनने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया जाए, जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों. साथ ही शहर में एक अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए.
मुंगेली प्रवेश द्वार की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. उन्होंने गेट की गुणवत्ता में तत्काल सुधार करने और आसपास की सड़कों को दुरुस्त करने के आदेश दिए. कलेक्टर ने यह भी कहा कि प्रवेश द्वार को ऐतिहासिक और आकर्षक स्वरूप दिया जाए, जिससे यह शहर की पहचान बन सके.कलेक्टर कुन्दन कुमार ने दोहराया कि जिले में चल रहे सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, और इस दिशा में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी.

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर सिम्स हॉस्पिटल में कराया गया था भर्ती

April 21, 2026

मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव होने पर भी सजा बरकरार: पीड़िता की गवाही को सर्वोच्च मानते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला

April 21, 2026

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रोजगार का अवसर: 24 अप्रैल को लगेगा बड़ा प्लेसमेंट कैंप, 100 से अधिक पदों पर भर्ती

April 20, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ पुलिस का नारको नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: 47 किलो गांजा जब्त, 59.51 लाख की संपत्ति सीज
  • कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर सिम्स हॉस्पिटल में कराया गया था भर्ती
  • गरियाबंद में शिक्षा का शानदार परचम: सरस्वती शिशु मंदिर शिशुवाटिका का रिजल्ट 100%, कई बच्चों ने 99% से अधिक अंक किए हासिल
  • टिकरापारा में युवती की संदिग्ध मौत: आत्महत्या या हत्या? पुलिस जांच में कई अहम सवाल
  • भीषण गर्मी के बीच राहत: छत्तीसगढ़ में राशन दुकानों का समय बदला, सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.