Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CM विष्णुदेव साय से मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने की मुलाकात

April 30, 2026

जहां सड़कें खत्म, वहां भी इलाज शुरू, सुकमा की पहाड़ियों में उम्मीद की रोशनी

April 30, 2026

खनन क्षेत्रों में ड्रोन की निगरानी से खनिज संसाधन की सुरक्षा तथा राजस्व संरक्षण में मिल रही मदद

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 30
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जशपुर में बदली हजारों परिवारों की जिंदगी
रायपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जशपुर में बदली हजारों परिवारों की जिंदगी

Author AuthorBy Author AuthorApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

पक्की छत के नीचे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन, विशेष पिछड़ी जनजातियों को भी मिला आशियाना

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन की दिशा में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले में हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। अब लोग पक्की छत के नीचे सुरक्षित और सुकून भरा जीवन जी रहे हैं।
जशपुर जिले में अब तक 28 हजार से अधिक परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा चुका है, जिससे वर्षों से कच्चे मकानों में रह रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। पहले जहां बारिश के मौसम में घरों में पानी भर जाता था और परिवारों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब पक्के मकान ने उन्हें सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन प्रदान किया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2024-25 में जिले में 50 हजार 797 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 28 हजार 915 आवास पूर्ण हो चुके हैं। इन घरों में रहने वाले परिवार अब बुनियादी सुविधाओं जैसे स्वच्छ पेयजल, बिजली, शौचालय और एलपीजी के साथ बेहतर जीवन जी रहे हैं। वहीं पीएम जनमन योजना के अंतर्गत वर्ष 2023 से 2025 के बीच जिले में 2,040 आवास स्वीकृत किए गए, जिनमें से 1,233 विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जा चुका है। यह योजना विशेष रूप से जनजातीय समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है, जिसमें आवास के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, सड़क और संचार जैसी सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
राज्य शासन द्वारा आवास प्लस 2.0 सर्वे के तहत छूटे हुए परिवारों को भी चिन्हित किया जा रहा है। जिले में 1 लाख 02 हजार 371 परिवारों का पुनः सर्वेक्षण किया गया है, ताकि पात्रता के आधार पर उन्हें भी योजनाओं का लाभ दिया जा सके।
छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील और समावेशी सोच का ही परिणाम है कि आज जशपुर जिले में हजारों परिवारों को सुरक्षित आवास के साथ बेहतर जीवन का आधार मिला है। ये पहल न केवल लोगों के जीवन स्तर को सुधार रही है, बल्कि उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर भी प्रदान कर रही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

CM विष्णुदेव साय से मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने की मुलाकात

April 30, 2026

बिहान से बदली जिंदगी: बस्तर की गुंजवती पेगड़ बनीं “लखपति दीदी”, 1.90 लाख की मदद से खड़ी की मजबूत आजीविका

April 30, 2026

पलाश के फूल से बदलती ग्रामीण अर्थव्यवस्था: आजीविका, स्वास्थ्य और बाजार में बढ़ती मांग

April 30, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • CM विष्णुदेव साय से मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने की मुलाकात
  • जहां सड़कें खत्म, वहां भी इलाज शुरू, सुकमा की पहाड़ियों में उम्मीद की रोशनी
  • खनन क्षेत्रों में ड्रोन की निगरानी से खनिज संसाधन की सुरक्षा तथा राजस्व संरक्षण में मिल रही मदद
  • जनजातीय उत्थान पर बड़ा फोकस: नक्सल मुक्त क्षेत्रों में तेज़ होगा विकास, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द
  • बिहान से बदली जिंदगी: बस्तर की गुंजवती पेगड़ बनीं “लखपति दीदी”, 1.90 लाख की मदद से खड़ी की मजबूत आजीविका

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.