panchayattantra24.-रायपुर। अभनपुर-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, अभनपुर-राजिम मार्ग पर बजरंग पुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और डंपर की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
जानिए कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात अभनपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के बजरंगपुर के पास बन रहे टोल नाका के पास हुई है (Raipur Accident Breaking)। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और डंपर की आमने सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है।
ट्रक और डंपर चकनाचूर
दोनों वाहनों के रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुर्घटना के बाद ट्रक और डंपर के सामने का हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया और गाड़ी में फंसे शवों को पुलिस ने बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने मार्ग कायम कर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाकर आगे की जांच में जुट गई है (Raipur Accident Breaking)।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
