panchayattantra24.-अंबिकापुर। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मणिपुर थाना क्षेत्र के भिट्ठीकलां-जोगीबांध के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ बताया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर CG 04 HA 4877 है।
हादसे में कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला गया और तुरंत मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सीधे खड़ी ट्रक से जा टकराया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर मार्ग को फिर से चालू कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
