Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ पुलिस का नारको नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: 47 किलो गांजा जब्त, 59.51 लाख की संपत्ति सीज

April 21, 2026

कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर सिम्स हॉस्पिटल में कराया गया था भर्ती

April 21, 2026

गरियाबंद में शिक्षा का शानदार परचम: सरस्वती शिशु मंदिर शिशुवाटिका का रिजल्ट 100%, कई बच्चों ने 99% से अधिक अंक किए हासिल

April 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, April 21
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सुशासन तिहार 2026 : जिले में जनशिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु शिविरों का आयोजन 01 मई से 10 जून 2026
सरगुजा

सुशासन तिहार 2026 : जिले में जनशिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु शिविरों का आयोजन 01 मई से 10 जून 2026

Author AuthorBy Author AuthorApril 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।
कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा “सुशासन तिहार 2026” के सफल संचालन हेतु जिले के सभी विभागों एवं कार्यालय प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 तक जिले में लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अंतर्गत भूमि संबंधी प्रकरण जैसे नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन, मनरेगा के लंबित मजदूरी भुगतान, विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के लंबित प्रकरण, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, विद्युत एवं ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याएं तथा हैंडपंप सुधार जैसे विषयों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
इसके साथ ही उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया है। सीपीग्राम, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन एवं अन्य जनशिकायत पोर्टलों में लंबित सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निराकरण की स्थिति से आवेदकों को अनिवार्य रूप से अवगत कराने पर भी जोर दिया गया है।
अभियान के अंतर्गत 01 मई से 10 जून 2026 के मध्य जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर “जनसमस्या निवारण शिविर” आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 20 ग्राम पंचायतों के समूह एवं शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर शिविर लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविरों में शासकीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार, पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण तथा प्राप्त आवेदनों का अधिकतम एक माह के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। प्रत्येक आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति की जानकारी देना भी अनिवार्य किया गया है। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर शिविरों का निरीक्षण भी किया जाएगा।
कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु जिला स्तरीय नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश अनुसार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न अनुविभागों के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अनुविभाग अधिकारी अम्बिकापुर में श्री फागेश सिन्हा, उदयपुर में श्री बन सिंह नेताम, सीतापुर में श्री राम सिंह ठाकुर तथा लुण्ड्रा (धौरपुर) अनुविभाग में श्री जे. शतरंज आर. को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नियुक्त अधिकारी “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत आयोजित सभी गतिविधियों, जनसमस्या निवारण शिविरों एवं विभागीय समन्वय कार्यों की मॉनिटरिंग एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

शराबी बाइक सवार को बचाने में हादसा: SDM की गाड़ी दुकान में घुसी, 2 गंभीर घायल

April 18, 2026

UCC प्रक्रिया पर टी.एस. सिंहदेव का सवाल: “पहले कैबिनेट मंजूरी, फिर जनता से राय—यह कैसी उल्टी प्रक्रिया

April 16, 2026

नेशनल हाईवे 130 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रक में जा घुसी,दो गंभीर घायल

April 15, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ पुलिस का नारको नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: 47 किलो गांजा जब्त, 59.51 लाख की संपत्ति सीज
  • कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर सिम्स हॉस्पिटल में कराया गया था भर्ती
  • गरियाबंद में शिक्षा का शानदार परचम: सरस्वती शिशु मंदिर शिशुवाटिका का रिजल्ट 100%, कई बच्चों ने 99% से अधिक अंक किए हासिल
  • टिकरापारा में युवती की संदिग्ध मौत: आत्महत्या या हत्या? पुलिस जांच में कई अहम सवाल
  • भीषण गर्मी के बीच राहत: छत्तीसगढ़ में राशन दुकानों का समय बदला, सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.