panchayattantra24.-दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार ग्राम चेरपाल स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में महिला चिकित्सक की पदस्थापना कर दी गई है। इस पहल से चेरपाल सहित आसपास के 8 पंचायतों के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे अब मरीजों को उपचार के लिए गीदम तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
स्थानीय स्तर पर ही नियमित रूप से चिकित्सकीय सेवाएं मिल सकेंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला चिकित्सक की तैनाती से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। उन्हें समय पर जांच, परामर्श और आवश्यक उपचार उपलब्ध हो सकेगा। इस व्यवस्था से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में सुधार होने की उम्मीद है, जिससे ग्रामीणों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
