panchayattantra24.-रायपुर। अमित जोगी ने अपना पोस्टर, फ्लेक्स-बैनर हटाने की अपील समर्थकों से की है, आज जोगी दिल्ली से रायपुर लौट रहे है, उन्होंने x पोस्ट में लिखा, आप सभी का प्रेम और सहयोग मेरे लिए अमूल्य है। इसी भावना के साथ मैं आप से एक विनम्र निवेदन करता हूँ। कृपया मेरे रायपुर आगमन पर कोई भी हवाई अड्डे पर न आएं। कोई पोस्टर, फ्लेक्स या बैनर न लगाएं — और अगर लग चुके हैं तो कृपया तत्काल हटा लें। मैं शाम 5 से 7 बजे के बीच घर पर आप सभी से मिलने का इच्छुक हूँगा और अत्यंत प्रसन्न होउँगा।
मैं लंबित न्यायिक प्रकरण के विषय में प्रेस से कोई टिप्पणी नहीं करूँगा। यदि आप वास्तव में मेरे शुभचिंतक हैं, तो मेरी इस इच्छा का सम्मान करना ही सबसे बड़ा सनेह होगा। मुझे शोर-शराबे और साज-सज्जा नहीं, सादगी और सद्भावना चाहिए। धन्यवाद।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए CBI, राज्य सरकार और सतीश जग्गी को नोटिस जारी किया। साथ ही फैसला आने तक अमित जोगी के सरेंडर और जेल जाने पर रोक लगा दी। अमित जोगी की ओर से दो आदेशों को चुनौती दी गई थी। पहला, जिसमें CBI को अपील करने की अनुमति दी गई और दूसरा, हाईकोर्ट का वह फैसला, जिसमें उन्हें हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई। अब दोनों मामले की एक साथ सुनवाई हुई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
