panchayattantra24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ता तापमान लोगों को खूब सता रहा है. तापमान 43 से अधिक दर्ज किया जा रहा है. एक बाद फिर शहर में 44 डिग्री सेल्सियस वाली गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है. इस बीच बस्तर इलाके में दक्षिण से आने वाली हवा राहत दे सकती है. बंगाल की खाड़ी वाली नमी युक्त हवा का असर दो से तीन दिन रहने के आसार हैं. पिछले चौबीस घंटे में रायपुर में एक डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ा है. शुक्रवार को दिन चढ़ते ही शुरू हुई गर्मी दोपहर बाद जलन पैदा करने वाली स्थिति में पहुंच गई. इससे ग्रीष्म लहर के लौटने का अहसास हुआ. शुक्रवार को सबसे ज्यादा गर्म राजनांदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम अंबिकापुर में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में दो दिन बाद कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं. वहीं एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और तेज हवा चल सकती है. इसके अलावा एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है.
