सतना । NH- 7 के पास तेज रफ्तार कार और मुरम से भरे डंपर में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में 2 महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जिसमें मां, बेटा और बहन भी शामिल हैं, वहीं 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पहुंची 108 वाहन ने घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा में इलाज के लिए के लिए भेजा।
बताया जा रहा है कटनी जिले का रहने वाला अवस्थी परिवार कार (क्रमांक एमपी 20 बीए 8106) से प्रयागराज अस्थि विसर्जन के लिए गया हुआ था। बुधवार को सभी लोग कार से लौट रहे थे और जैसे ही वे खुटहा गांव पहुंचे अमरपाटन से बेला की ओर आ रहे मुरम से भरे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। इलाज के दौरान शेखर तिवारी पिता प्रेम लाल तिवारी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बड़घर थाना इदवार जिला उमरिया की भी मौत हो गई।
मारूती ओमनी बैन चालक मृतक नितरंजन अवस्थी पिता गोरेलाल अवस्थी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम शैलया थाना बरही जिला कटनी, मृतक रंजना तिवारी पति शेखर तिवारी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बड़घर थाना इदवार जिला उमरिया, कुसुम बाई अवस्थी पति गोरेलाल अवस्थी उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम सलैया थाना बरही जिला कटनी।
घायल- राजकुमार अवस्थी पति अंबिका अवस्थी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सलैया थाना बरही जिला कटनी, कल्याणी अवस्थी पति अंबिका अवस्थी उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम सलैया थाना बरही जिला कटनी, सत्य प्रकाश अवस्थी पिता गोरेलाल अवस्थी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सलैया थाना बरही जिला कटनी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
