panchayattantra24.-कोरबा। जिले में सोमवार की देर रात भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि कोरबा का सोनी परिवार चांपा में एक चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के बाद सोमवार देर रात 2 बजे परिवार के सभी सदस्य कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उरगा अंतर्गत फरसवनी टोल नाका के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटने के बाद सड़क किनारे खड़ी हाइवा में जा घुसी। इस भीषण हादसे में कार में सवार ढाई साल की मासूम समेत मां-बेटे की मौत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक ये हादसा उरगा थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात घटित हुई। पुलिस के अनुसार मृतकों में मोंगरा सोनी, बेटा देवेंद्र सोनी 22 वर्ष और ढाई साल का मासूम प्रियांश शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बुधवारी निवासी सोनी परिवार सोमवार को चांपा एक चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद परिवार कार से वापस कोरबा लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम फरसवानी के पास अचानक तेज रफ्तार कार का नियंत्रण बिगड़ गया और बेकाबू कार सड़क पर बने डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गयी और सड़क किनारे खड़ी हाईवा में जा घुसी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल चांपा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गयाए जहां उनका इलाज जारी है। जांच अधिकारी नवीन पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है। एक खुशियों भरा पारिवारिक कार्यक्रम कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
