panchayattantra24.-बिन्द्रानवागढ़। गरियाबंद जिले के बिन्द्रानवागढ़ मंडल में जन चौपाल कार्यक्रम सियासी शक्ति प्रदर्शन में तब्दील हो गया, जहां ग्राम उर्तुली में भारी भीड़ के बीच भाजपा ने योजनाओं का बखान करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। मंच से सरकार की उपलब्धियों की गूंज रही, तो मैदान में नारेबाजी और पुतला दहन ने माहौल को पूरी तरह गर्मा दिया।
भाजपा जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी सुरेंद्र सोनटेके ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं अब सीधे जनता के जीवन में बदलाव ला रही हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने गरीब, किसान और महिलाओं को नई ताकत दी है। “यह सिर्फ योजनाएं नहीं, बल्कि लोगों के जीवन को बदलने वाला अभियान है,” सोनटेके ने जोर देते हुए कहा।
कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भी जमकर चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण का ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कांग्रेस के विरोध को “महिला विरोधी मानसिकता” करार दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उग्र अंदाज में कांग्रेस का पुतला दहन कर विरोध जताया, जिससे पूरा माहौल नारेबाजी से गूंज उठा।
मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा ने संगठन की मजबूती और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि गांव-गांव जाकर योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी और जनता को जागरूक किया जाएगा।
सभी कार्यकर्ताओं व ग्रामीण जनों का आभार श्रीमति रीना सिन्हा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ने किया ।
इस अवसर पर धनंजय नेताम महामंत्री, त्रिलोक राठौरमहामंत्री, श्रीमती बबीता सेनजनपद सदस्य, मुकेश बिसेन किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष , अघन सिंह ठाकुर अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष, राज डे, वेश राठौर, प्रीतम प्रधान, राजेंद्र नाग, परमेश्वर सेन पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष, श्रीमती माधवी निषाद, श्रीमती रोशनी निषाद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
