Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

किसानों का परिश्रम ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि का आधार – मुख्यमंत्री साय

October 28, 2026

नंदनी कुमान में 5 बैगा बच्चों की मौत पर सियासी हलचल तेज, दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने उठाए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

October 27, 2026

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज; अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर

October 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, October 28
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » विशेष लेख : धमतरी में विकास की रफ्तार तेज, 213 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा शहर का चेहरा
छत्तीसगढ़

विशेष लेख : धमतरी में विकास की रफ्तार तेज, 213 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा शहर का चेहरा

Author AuthorBy Author AuthorApril 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-धमतरी। छत्तीसगढ़ में जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले वर्ष 31 मई 2025 को धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार (समाधान शिविर ) के दौरान नागरिकों की मांगों को संवेदनशीलता से स्वीकार करते हुए 213 करोड़ रुपये की लागत के बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों की घोषणा की थी। यह घोषणा केवल एक आश्वासन नहीं रही, बल्कि अब धरातल पर उतरते हुए विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।
मुख्यमंत्री द्वारा घोषित इन कार्यों में शहर के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और नागरिक सुविधाओं को आधुनिक स्वरूप देने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके अंतर्गत धमतरी में 18 करोड़ रुपये की लागत से हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण प्रस्तावित है, जो यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाएगा। साथ ही, 10 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक, सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम का निर्माण भी किया जाएगा, जो सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
सड़क अवसंरचना के विकास के तहत सिहावा चौक से कोलियारी तक 5 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए 69 करोड़ रुपये, रत्नाबांधा से मुजगहन तक फोरलेन सड़क के लिए 56 करोड़ रुपये तथा धमतरी से नगरी मुख्य मार्ग के नवीनीकरण और मजबूतीकरण हेतु 60 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन परियोजनाओं के लिए आवश्यक राशि और प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है, जिससे निर्माण कार्यों का मार्ग प्रशस्त हो चुका है।
प्रशासनिक स्तर पर भी इन कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया है और स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़क निर्माण कार्य वर्षा ऋतु के पूर्व पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इसी क्रम में प्रदेश में 1 मई से 10 जून तक “सुशासन दिवस” का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत धमतरी जिले में भी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले की धमतरी, कुरूद, नगरी और मगरलोड विकासखंडों की 24 ग्राम पंचायतों को क्लस्टर के रूप में चिन्हित कर समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।
इन शिविरों की शुरुआत 4 मई को जनपद पंचायत धमतरी के ग्राम भोयना और जनपद पंचायत नगरी के ग्राम कुकरेल से होगी। प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित इन शिविरों में भोयना क्लस्टर के 21 ग्राम तथा कुकरेल क्लस्टर के 17 ग्राम शामिल होंगे, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
शहरी क्षेत्र में भी नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के 15 वार्डों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रथम शिविर 4 मई को देवांगन समाज भवन, नागदेव मंदिर के पास आयोजित होगा, जिसमें हटकेशर, शीतलापारा, लालबगीचा और सुभाषनगर वार्ड के नागरिक शामिल होंगे। वहीं, नगर पंचायत मगरलोड-भैसमुड़ी में 6 मई को रामलीला मैदान में सुशासन शिविर आयोजित किया जाएगा।
समग्र रूप से देखा जाए तो धमतरी में विकास कार्यों की यह श्रृंखला और सुशासन शिविरों का आयोजन शासन की जनोन्मुखी सोच और संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था का सशक्त उदाहरण है। यह पहल न केवल बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करेगी, बल्कि आमजन के जीवन स्तर को भी नई दिशा प्रदान करेगी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

नंदनी कुमान में 5 बैगा बच्चों की मौत पर सियासी हलचल तेज, दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने उठाए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

October 27, 2026

पक्के घर से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला सुरक्षित आश्रय, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य का भरोसा

October 27, 2026

महिला स्व-सहायता समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर शुरू किया बांस उत्पादों का व्यवसाय, परिवार की आय में हुआ इजाफा

October 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • किसानों का परिश्रम ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि का आधार – मुख्यमंत्री साय
  • नंदनी कुमान में 5 बैगा बच्चों की मौत पर सियासी हलचल तेज, दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने उठाए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
  • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज; अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
  • पक्के घर से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला सुरक्षित आश्रय, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य का भरोसा
  • महिला स्व-सहायता समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर शुरू किया बांस उत्पादों का व्यवसाय, परिवार की आय में हुआ इजाफा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.