panchayattantra24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव का श्रमिक दिवस और सुशासन तिहार को लेकर बयान सामने आया है। अरुण साव ने श्रमिक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि श्रमिकों को सुरक्षित वातावरण मिले इसके लिए सरकार काम कर रही है। इसी के साथ ही उन्होंने कांग्रेस के बोरे बासी दिवस, कांग्रेस की बैठक और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के दौरे को लेकर निशाना भी साधा है।
श्रमिक दिवस की दी शुभकामनाएं
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रमिकों के पसीने से विकसीत भारत का निर्माण हो रहा है। श्रम कानूनों में परिवर्तन कर सरकार उनके हित में काम कर रही हैं। श्रमिकों को सुरक्षित वातावरण मिले इसके लिए सरकार काम कर रही है।
सुशासन तिहार को लेकर दिया बयान
सुशासन तिहार को लेकर अरुण साव ने कहा कि आज से 10 जून तक सुशासन तिहार का आयोजन होने जा रहा है। निचले स्तर के अधिकारी से लेकर प्रदेश के मुखिया लोगों से मिलेंगे। साथ ही सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत भी जानेंगे। लोगों को किस तरह से लाभ मिल रहा है इसकी जानकारी लेंगे। वहीं उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनता के हित में काम कर रहे हैं। सरकार आपके गांव तक पहुंच रही है। अपनी समस्या जरुर बताएं ताकि छत्तीसगढ़ विकसीत हो।
बोरे बासी अभियान पर साधा निशाना
अरुण साव ने कांग्रेस के बोरे बासी अभियान को लेकर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिखावे की राजनीति की आदी रही है। बोरे बासी के घोटाले को जनता भूली नहीं। ये लोग काटा चम्मच से बोरे बासी खा रहे थे। प्रदेश के लोग नियमित रूप से बोरे बासी खाते हैं। यह कोई एक दिन का त्यौहार नहीं है। छत्तीसगढ़िया लोगों को बोरे बासी खिलाने का नाटक कांग्रेस बंद करे।
कांग्रेस की बैठक पर भी साधा निशाना
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस की बैठक पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं के अभियान का हश्र जनता ने देखा है। सभी राजनीतिक दलों को गतिविधि का अधिकार है। कांग्रेस जनहित और जनता से दूर जा चुकी है। कांग्रेस को इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा।
सचिन पायलट के दौरे को लेकर बोला हमला
इसी के साथ ही उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सचिन पायलट के दौरे को लेकर भी जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जनहित और सरोकार नहीं। जनता और देशहित से कोई लेना-देना नहीं है। जनता कांग्रेस से दूर जा चुकी है। कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता भी दूर जा चुके हैं। इसका कोई परिणाम नहीं आने वाला है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
