Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जिले में जनगणना-2027 का प्रथम चरण प्रारंभ

May 1, 2026

श्रमिक दिवस पर सेवा सदन में सामूहिक भोजन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित

May 1, 2026

अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में, 1965 की दुर्लभ हस्तलिखित पाण्डुलिपि का संरक्षण शुरू

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, May 1
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » नक्सलवाद के बाद बदला गोगुण्डा का चेहरा: ‘हरा सोना’ से आय, विकास कार्यों से नई उम्मीद, अब गांव में गूंजेंगे गीत-संगीत
बस्तर

नक्सलवाद के बाद बदला गोगुण्डा का चेहरा: ‘हरा सोना’ से आय, विकास कार्यों से नई उम्मीद, अब गांव में गूंजेंगे गीत-संगीत

Author AuthorBy Author AuthorMay 1, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 82
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-सुकमा। सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड का अंतिम छोर, जहां कभी नक्सलियों की समानांतर सत्ता चलती थी, वहां अब विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहाड़ियों के बीच बसी गोगुण्डा पंचायत और आश्रित गांव मीचिगुड़ा में शासन की योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा यहां लगभग 1 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है, जिससे दशकों से बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे 1642 ग्रामीणों के जीवन में बड़ा और सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
बुनियादी सुविधाओं के साथ मनोरंजन का नया केंद्र
प्रशासन की इस पहल में मानवीय संवेदनाओं का अनूठा मेल देखने को मिल रहा है। कलेक्टर अमित कुमार और जिला सीईओ मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में यहां केवल ईंट-पत्थरों के भवन ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों की खुशियों के केंद्र भी बनाए जा रहे हैं। पंचायत में पीडीएस भवन, स्कूल और आंगनबाड़ी के साथ-साथ एक अत्याधुनिक मनोरंजन कक्ष का निर्माण किया जा रहा है। नवाचार के तहत यहां बड़ी स्क्रीन वाली टीवी लगाई जाएगी, जहां ग्रामीण पहली बार सामूहिक रूप से फिल्में, क्रिकेट मैच और समाचार देख सकेंगे और देश दुनिया से की ख़बरों से जुड़ेंगे, जो उनके सामाजिक और आर्थिक जीवन को एक नई दिशा देगी।
आजादी के बाद पहली बार शुरू हुई तेंदूपत्ता खरीदी
आर्थिक मोर्चे पर गोगुण्डा ने इतिहास रच दिया है। डीएफओ अक्षय भोंसले के मार्गदर्शन में आजादी के बाद पहली बार इस पंचायत में तेंदुपत्ता की खरीदी 27 अप्रैल से शुरू हो गई है। पूर्व सरपंच माड़वी देवा भावुक होकर बताते हैं कि पहले डर के साये में जीना पड़ता था, लेकिन अब ग्रामीण निडर होकर फड़ तक पहुंच रहे हैं। करीब 200 कार्डधारी परिवारों के लिए यह न केवल आजीविका का साधन बना है, बल्कि इसने वर्षों के अलगाव को भी समाप्त कर दिया है। ग्रामीण अब अपने पसीने की कमाई का उचित दाम पाकर स्वावलंबी बन रहे हैं।
महिला सशक्तिकरण की भी बदली तस्वीर
इस बदलाव में ‘महिला सशक्तिकरण’ की तस्वीर भी बेहद सुखद है। फड़ मुंशी के रूप में मुचाकी गंगी की नियुक्ति ने यह संदेश दिया है कि बस्तर की महिलाएं अब नेतृत्व करने को तैयार हैं। मुचाकी देवे और हेमला मंगला जैसी कई ग्रामीण महिलाएं खुश हैं कि उन्हें घर के पास ही रोजगार मिल रहा है। गांव में महज दो महीने पहले पहुंची बिजली ने उनके अंधेरे जीवन को रौशन कर दिया है। अब यहां के ग्रामीण केवल महुआ और इमली पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि शासन की योजनाओं से जुड़कर मुख्यधारा का हिस्सा बन रहे हैं।
सुदूर इलाकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है – कलेक्टर
कलेक्टर अमित कुमार ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य गोगुण्डा जैसे सुदूर क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। शासन के निर्देशानुसार यहां बुनियादी ढांचे के साथ-साथ ग्रामीणों के सामाजिक उत्थान के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। आजादी के बाद पहली बार यहां तेंदुपत्ता खरीदी का प्रारंभ होना और मनोरंजन कक्ष जैसा नवाचार, स्थानीय लोगों के प्रशासन पर बढ़ते भरोसे का प्रतीक है। हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि अंतिम छोर के हर व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएं सुगमता से पहुंचे।
कनेक्टिविटी और निर्माण कार्यों ने ग्रामीणों के मन में प्रशासन के प्रति पैदा किया विश्वास
गोगुण्डा का यह कायाकल्प बस्तर में बदलते हालातों की जीवंत मिसाल है। जहां पहले सड़कें कटी थीं और बिजली का नामोनिशान नहीं था, वहां अब कनेक्टिविटी और निर्माण कार्यों की गति ने ग्रामीणों के मन में प्रशासन के प्रति गहरा विश्वास पैदा किया है। विकास की इस बयार ने यह साबित कर दिया है कि यदि दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो घोर नक्सल प्रभावित इलाकों को भी खुशहाली और शांति के टापू में बदला जा सकता है। मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते ग्रामीणों की मुस्कान इस सफलता की सबसे बड़ी गवाही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

दंतेवाड़ा पुलिस का बड़ा अभियान: 141 मोबाइल बरामद, 31 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई

May 1, 2026

बंदूक छोड़ स्टार्टअप की राह पर युवा, बस्तर यूनिवर्सिटी में इनोवेशन महाकुंभ

April 30, 2026

ग्राम चेरपाल में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, 8 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

April 23, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • जिले में जनगणना-2027 का प्रथम चरण प्रारंभ
  • श्रमिक दिवस पर सेवा सदन में सामूहिक भोजन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में, 1965 की दुर्लभ हस्तलिखित पाण्डुलिपि का संरक्षण शुरू
  • ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका भर्ती : दावा-आपत्ति 10 मई तक

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.